फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maa Tujhe Pranam 22 policemen honored in Gorakhpur

मां तुझे प्रणाम: गोरक्षनगरी के सिंघम, बढ़ाई वर्दी की शान तो मिला सम्मान; VIDEO

Mon, 14 Aug 2023 09:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस को दिया गया यह सम्मान, दूसरों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। अमर उजाला के ऐसे आयोजन, पुलिस में सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। पुलिस वाले अपनी ड्यूटी करते हैं, तभी समाज सुरक्षित रहता है।
 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam 22 policemen honored in Gorakhpur
22 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की मुहिम मां तुझे प्रणाम की कड़ी में रविवार को कानून-व्यवस्था संभालने वाले 22 पुलिसकर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को शाल, चांदी का सिक्का व प्लेट देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


एसपी सिटी व एसपी नार्थ ने सम्मान लेने आए सभी पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाकर और पीठ थपथपाकर उनकी हौसला-आफजाई की। अफसरों के हाथ सम्मान पाकर सभी पुलिसकर्मियों के चेहरे पर गर्व की मुस्कान थी। इस दौरान ऐश्प्रा ग्रुप के डायरेक्टर अतुल सराफ, आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड के डायरेक्टर रमाकांत राय, परंपरा ज्वेलर्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, जीडी गोयनका के डायरेक्टर राजू जायसवाल ने भी पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



 

Maa Tujhe Pranam 22 policemen honored in Gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस को दिया गया यह सम्मान, दूसरों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। अमर उजाला के ऐसे आयोजन, पुलिस में सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। पुलिस वाले अपनी ड्यूटी करते हैं, तभी समाज सुरक्षित रहता है।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी।

यह सम्मान महज 22 पुलिसवालों का नहीं, बल्कि पूरे जिले की पुलिस का है। इस सम्मान से पुलिस में एक नई ऊर्जा आएगी। पुलिसवालों को अक्सर सिर्फ सजा ही मिलती है, अमर उजाला ने सम्मान देकर हौसला बढ़ाया है।-मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

पुलिस रात में जगती है, तभी हम निश्चिंत भाव से घरों में सोते हैं। वास्तव में ये हमारे भाई हैं। पुलिसकर्मी हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं। हम इनका सम्मान नहीं कर रहे हैं, इसके जरिए कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं।-अतुल सराफ, ऐश्प्रा डेवलपर्स

पुलिस हमारी रक्षक होती है। अपने रक्षक का सम्मान करने का यह सौभाग्य मिला है। पुलिस वास्तव में आम लोगों के लिए काम करती है। इनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं।-रमाकांत राय, निदेशक आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड।

निश्चित तौर पर पुलिसवालों के सेवा भाव की वजह से ही हम सुरक्षित रहते हैं। आज भी किसी के साथ कोई अनहोनी होती है तो सबसे पहले वह पुलिस को ही बुलाता है, पुलिस मदद को सबसे पहले आगे भी आती है।-संजय अग्रवाल, परंपरा ज्वेलर्स।

पुलिसकर्मियों से हमें बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन ऐसा कम ही अवसर मिल पाता है कि उन्हें हम सम्मान दे पाते हैं। आज निश्चित तौर पर पुलिस वालों का सम्मान कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।-राजीव जायसवाल, निदेशक, जीडी गोयनका


 

इन्हें किया गया सम्मानित

Maa Tujhe Pranam 22 policemen honored in Gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला।
प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा, निरीक्षक मंदिर सुरक्षा चंद्र मोहन भाटिया, प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर शशिभूषण राय, थाना प्रभारी एम्स मदन मोहन मिश्रा, थाना प्रभारी बेलीपार पुरुषोत्तम आनंद सिंह, थाना प्रभारी चिलुआताल संजय मिश्रा, थाना प्रभारी तिवारीपुर दीपक सिंह, साइबर थाना के उपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी झरना टोला प्रभात सिंह, थाना गोला के अरुण कुमार सिंह, प्रभारी आईजीआरएस रघुनंदन त्रिपाठी, एम्स थाना की दीप मंजरी, ट्रैफिक के रामवृक्ष यादव, कैंट थाने के संजीत यादव, एसपी सिटी पेशी के सत्येंद्र यादव, एम्स के अजय चौधरी, सर्विलांस सेल के अरुण यादव, वीआईपी सेल के अमित कुमार राय, बड़हलगंज के सूबेदार यादव, आईटीएमएस के नौशाद, गुलरिहा के शशिकांत सिंह को सम्मानित किया गया।

ये हैं हमारे सहयोगी संस्थान
स्मार्ट व्हील, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, दीपशिखा फैंसी क्लाथ शॉप, सावित्री आर्थो केयर, मधुसूदन दास डिग्री कॉलेज, जगमग गोल्ड, गीता होलसेल मार्ट, कुमार नेत्र चिकित्सालय, रवि ट्रेडिंग कंपनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed