{"_id":"5fe85d398ebc3e3b6a7481f1","slug":"lucknow-division-of-railways-instructed-ticket-checking-staff-to-wear-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर काले कोट में नजर आएंगे टिकट चेकिंग स्टाफ, इस खास वजह से लगी थी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर काले कोट में नजर आएंगे टिकट चेकिंग स्टाफ, इस खास वजह से लगी थी पाबंदी
Sun, 27 Dec 2020 03:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Dec 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट चेकिंग स्टाफ अब फिर से काले कोट में नजर आएंगे। लखनऊ मंडल ने ठंड को देखते हुए निर्धारित ड्रेस पहनने के लिए निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोरोना महामरी के बीच रेलवे बोर्ड ने भारतीय स्तर पर टिकट चेकिंग स्टाफ के कोट पहनने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद से संबंधित रेलकर्मियों ने कोट पहनना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इस बीच ठंड़ बढ़ी तो कर्मी जैकेट और स्वेटर पहनने लगे। इसकी वजह से कार्यस्थल पर उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। यात्री टिकट जांच स्टाफ को पहचान ही नहीं पा रहे थे। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने कोट पहनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन ने नई व्यवस्था का विरोध किया है। क्षेत्रीय संरक्षक टीएन पांडेय और संयुक्त सचिव पवन कुमार राय के अनुसार अभी कोविड-19 का खतरा टला नहीं है। रोजाना कोट की धुलाई संभव नहीं है।
विज्ञापन