फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lover for whom husband left he turned his back in Gorakhpur

प्यार में हाल-बे-हाल: जिस प्रेमी के लिए महिला ने पति छोड़ा, उसी ने मोड़ा मुंह

Tue, 02 Aug 2022 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

इसी बीच गांव का युवक सूरत युवती के ससुराल पहुंच गया। युवक ससुराल वालों से पहले से परिचित था। आठ जुलाई 2022 को युवक युवती से शादी करके जीवन गुजरने का वादा करके उसे भगा ले आया। 10 दिन तक युवक उसे अपने रिश्तेदार के घर रखा।

विज्ञापन
lover for whom husband left he turned his back in Gorakhpur
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। खोराबार इलाके की एक विवाहिता ने प्रेमी के चक्कर में अपने पति को छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ चली गई। सूरत में 10 दिन प्रेमी ने युवती को साथ रखा और फिर खोराबार थाना गेट पर लाकर छोड़ दिया। अब युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की युवती का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवती के माता-पिता ने दो माह पूर्व उसकी शादी गगहा थाना क्षेत्र में कर दी। पति का पूरा परिवार सूरत में रहकर कारोबार करता है। पति के साथ युवती भी सूरत चली गई। फोन से प्रेमी से बात होती रही।
विज्ञापन


इसी बीच गांव का युवक सूरत युवती के ससुराल पहुंच गया। युवक ससुराल वालों से पहले से परिचित था। आठ जुलाई 2022 को युवक युवती से शादी करके जीवन गुजरने का वादा करके उसे भगा ले आया। 10 दिन तक युवक उसे अपने रिश्तेदार के घर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जुलाई को युवती के पिता ने इस संबंध में खोराबार थाने पर तहरीर देकर युवक के खिलाफ भगाने का तथा एक अन्य युवक पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। 19 जुलाई को युवती को प्रेमी थाना गेट पर छोड़ गया। अब युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed