फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lover eat Drug pills in police station Basti

प्रेमिका के परिजनों ने साथ जाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने थाने में खाई नशे की गोलियां

Thu, 18 Jun 2020 09:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jun 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Lover eat Drug pills in police station Basti
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां माशूका के साथ जाने से इनकार करने पर प्रेमी ने छावनी थाने में बृहस्पतिवार दोपहर नशे की गोलियां खा ली।
विज्ञापन


युवक की हालात बिगड़ते देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में उसे सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया गया। डॉ. आसिफ ने बताया कि उल्टी होने के बाद युवक खतरे से बाहर है।  
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छावनी थानाक्षेत्र निवासी रवि अयोध्या में पेंशन विभाग में कार्यरत है। पढ़ाई के दौरान कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली लड़की से प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने 11 महीने पहले एक मंदिर में शादी करके साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के पहले कोर्ट मैरिज के लिए अदालत में अर्जी दी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी का पंजीकरण नहीं हो पाया। प्रेमी का कहना है कि सप्ताह भर पहले प्रेमिका के मामा उसके पास कुछ लोगों के साथ पहुंचे। जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर कहीं लेकर चले गए।


इसके बाद उसने थाने में अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को थाने पर बुलाया। वहां सबके सामने प्रेमिका ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। ऐसे में प्रेमी ने पॉकेट से निकालकर नशे की गोली खा ली। थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। प्रकरण में उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed