{"_id":"606ac89a9927485e4e71f357","slug":"lottery-today-for-free-admission-in-private-schools-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए लॉटरी आज, पहले चरण में 4266 लोगों ने किया है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए लॉटरी आज, पहले चरण में 4266 लोगों ने किया है आवेदन
Mon, 05 Apr 2021 01:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए पहले चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लॉटरी सोमवार यानी होगी। चयनित आवेदकों को विभाग की ओर से स्कूल आवंटन पत्र मुहैया कराया जाएगा। आवंटन पत्र लेकर आवेदकों को चयनित स्कूल पर जाना होगा। जहां दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। पहले चरण में प्रवेश के लिए 4266 लोगों ने आवेदन किया है।
आरटीई के तहत प्रवेश के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण के लिए स्कूल का आवंटन 30 मार्च को होना था। मगर कई जनपदों की ओर से शासन को पत्र लिखकर लॉटरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसके बाद शासन ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक दूसरे चरण के लिए आवेदन छह से 23 अप्रैल तक होगा।
24-26 अप्रैल तक आवेदन पत्रों का सत्यापन और 28 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। पांच मई तक बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। तीसरे चरण में आवेदन 29 अप्रैल से 30 जून तक चलेगा। 15 जून को लॉटरी और 30 जून तक आवंटित स्कूलों में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से चलेंगे परिषदीय स्कूल
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग का आदेश गोरखपुर के बीएसए दफ्तर पहुंच गया है। वर्तमान समय में स्कूल का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक हो रहा है। जिले में 2500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में 3.19 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कोविड महामारी की वजह से 11 अप्रैल तक बच्चों के लिए लिए विद्यालय बंद हैं, मगर शिक्षकों को विद्यालय बुलाया जा रहा है।