रोजगार मेला में युवाओं ने नहीं दिखाई रुचि,1190 पदों के लिए 353 लोगों ने किया आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए 353 युवाओं ने आवेदन किया है। पांच कंपनियों की ओर से गोरखपुर समेत ऑल यूपी के लिए 1190 पदों के लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था।
गुरुवार को समय सीमा खत्म होने तक जिन युवाओं ने आवेदन किया। उनके फार्म को सत्यापित कर पूरा ब्यौरा संबंधित कंपनी को भेज दिया गया है। जल्द ही युवाओं को फोन या वीडियो काल के माध्यम से युवाओं ने इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयनित युवा को 8000-10500 रूपया का मानदेय कंपनी की ओर पद के मुताबिक प्रदान किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से लॉकडाउन के बाद से पहली बार ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। ताकि कोरोना संकट के बीच युवाओं को एक जगह पर एकत्र होने से रोका जा सके। पहले प्रयास में अपेक्षा के मुताबिक भले ही आवेदक न मिले हो, मगर विभाग को आगे आयोजित होने वाले ऑनलाइन रोजगार मेला में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
बीआईएस के 800 पदों पर बस 38 आवेदक
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र वर्मा ने बताया कि नई पहल पर मिले युवाओं की प्रतिक्रिया से हौसला बढ़ा है। आगे आयोजित होने वाले रोजगार में मेला में आवेदकों की संख्या में निश्चित तौर पर बढ़ोत्तरी होगी।
बांबे इंटेलीजेंस सिक्योरिटी लिमिटेड की ओर से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में काम के लिए 800 नियुक्तियां निकाली थी। मगर कोरोना संकट की वजह से महज 38 युवाओं ने यहां काम करने के लिए आवेदन किया है।
कंपनी औैर आवेदकों की संख्या
शिवाशक्ति बॉयो टेक्नोलॉजी लिमिटेड-76, पुखराज हेल्थ केयर मैनेजर -44, बीआईएस -38, सोनम एक्वा-144, एक्वा हेल्थ- 51