फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lots of shopping at Gorakhpur Mahotsav, crowds remained throughout the day

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव में खूब की खरीदारी, दिनभर रही भीड़

Tue, 13 Jan 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lots of shopping at Gorakhpur Mahotsav, crowds remained throughout the day
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को महोत्सव में लगे स्टॉलों का लोगों ने भ्रमण किया। इसके साथ ही लोगों ने शिल्प मेले में खूब खरीदारी करते हुए जायके का आनंद लिया। खिली धूप में खरीदारी कर लोगों के चेहरे खिल गए। गोरखपुर महोत्सव में पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, विरासत चित्र प्रदर्शनी व शिल्प मेले में लगे विभिन्न जगहों से आए उत्पादों के बाजार लगे हुए थे। साथ ही महिलाओं व पुरुषों के जरूरत के सामान व कपड़ों के साथ खाने-पीने की भी दुकानें रहीं। लोगों ने सबसे पहले गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम को देखा। इसके बाद स्टॉलों पर भ्रमण किया। कृषि के स्टॉल पर कृषि से संबंधित जानकारियां ली। वहीं पुस्तक मेले में लोगों ने विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का अवलोकन कर खरीदारी की।
विज्ञापन


ई- रिक्शे वालों ने 10 रुपये में पहुंचाया महोत्सव
सोमवार को महोत्सव में जाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पार्किंग दूर होने से महिलाओं व बच्चों को काफी दूर पैदल जाने से परेशान होना पड़ा। साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में ई-रिक्शे वालों ने भी खूब कमाई की। पार्किंग स्थल से लेकर महोत्सव तक 10 रुपये सवारी के किराए में पहुंचाया। महोत्सव में आने वाले अजय ने बताया कि हमारे वाहन को आधे किलोमीटर दूर रोक ले रहे हैं। महोत्सव तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शे वालों ने 500 मीटर के लिए 10 रुपये लिए, जो गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed