{"_id":"65814da25c8d1466890659a4","slug":"lost-rs-38-49-lakh-in-fraud-due-to-greed-for-job-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी के लालच में गंवा दिए 38.49 लाख की जालसाजी, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी के लालच में गंवा दिए 38.49 लाख की जालसाजी, मामले की जांच शुरू
Tue, 19 Dec 2023 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:31 PM IST
सार
रजत ने तहरीर में लिखा कि उसने निजी जरूरत के लिए ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। इसे देने के लिए वह नौकरी की तलाश कर रहा था। कई जगह आवेदन किया। इसी बीच 15 जून को टेलीग्राम पर सौम्या नाम की महिला ने लिंक भेजकर कॉल की। रजिस्ट्रेशन के बाद रुपये देने पर कुछ दिनों में बढ़कर मिल जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बेतियाहाता निवासी रजत सिंघानिया से नौकरी के नाम पर 38.49 लाख रुपये की ठगी हुई। रजत से ठगी टेलीग्राम पर आए लिंक के जरिए की गई। फंसाने के लिए जालसाजों ने दो बार रुपये जमा करने के बाद खाते में मुनाफे के साथ रकम वापस की। फिर एक साथ मोटी रकम देने को कहा। रकम मिलने के बाद संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर थाना पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने तीन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कैंट के बेतियाहाता आवास विकास कालोनी निवासी रजत सिंघानिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम का उपयोग करते हैं। उस पर अपना अकाउंट बना रखा है। रजत के मुताबिक टेलीग्राम पर एक लिंक आया। उस पर रजिस्ट्रेशन करा लिया।
विज्ञापन
दो बार में 11 हजार रुपये देने पर 19 हजार और 30 हजार देने पर 74 हजार रुपये मिले। इसके बाद जालसाजों ने माेटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए बड़ी रकम डालने को कहा। इस पर रजत ने आठ बार में 38 लाख रुपये जालसाजों के बताए खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 60 लाख की जालसाजी में पूर्व छात्रनेता गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम
कर्ज चुकाने के लिए गवां दी घर की पूंजी
रजत ने तहरीर में लिखा कि उसने निजी जरूरत के लिए ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। इसे देने के लिए वह नौकरी की तलाश कर रहा था। कई जगह आवेदन किया। इसी बीच 15 जून को टेलीग्राम पर सौम्या नाम की महिला ने लिंक भेजकर कॉल की। रजिस्ट्रेशन के बाद रुपये देने पर कुछ दिनों में बढ़कर मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में परिचय पत्र...गोरखनाथ मंदिर की सेल्फी भेजकर लेते थे भरोसे में
झांसे में आए रजत ने 21 जून को पहली बार रुपये भेजा। दो दिन बाद उनके खाते में बढ़कर रुपये आए। दो बार और रुपये देने पर उनके खाते में बढ़कर रुपये वापस आए। इसके बाद आरोपित के कहने पर तीन अलग-अलग खातों में 38.49 लाख रुपये भेजे। खाते में रकम वापस नहीं आया। इस पर रजत ने संपर्क कर रुपये वापस मांगे। आरोप है कि 17 अक्तूबर को आरोपियों ने दो लाख रुपये और मांगे। नहीं देने पर टेलीग्राम ग्रुप पर मैसेज करना बंद किया ही साथ में मोबाइल फोन भी बंद कर दिया।