{"_id":"64ef33fef2bbfcbbe7001e2f","slug":"lost-rs-20-lakh-in-greed-of-doubling-rs-15-lakh-in-gorakhpur-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेडिंग के चक्कर में हुआ नुकसान: 15 लाख में रुपये डबल, लालच में आकर गंवा दिए 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेडिंग के चक्कर में हुआ नुकसान: 15 लाख में रुपये डबल, लालच में आकर गंवा दिए 20 लाख
Wed, 30 Aug 2023 05:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:54 PM IST
सार
जालसाज ने शेयर मार्केट में 15 महीने में रुपये डबल करने की लालच दिखाकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने बताया कि ट्रेडिंग के जरिए रुपये को तीन गुना कर लेगा, लेकिन आप को दो गुना देगा। इसी लालच में पकड़कर शख्स ने रुपये गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बांसगांव इलाके के हरिहरपुर निवासी एक शख्स को जालसाज ने शेयर मार्केट में 15 महीने में रुपये डबल करने की लालच दिखाकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने बताया कि ट्रेडिंग के जरिए रुपये को तीन गुना कर लेगा, लेकिन आप को दो गुना देगा। इसी लालच में पकड़कर शख्स ने रुपये गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने शाहपुर के जंगल मातादीन निवासी कुंदन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के हरिहरपुर निवासी संजय कुमार पाठक ने दर्ज कराए केस में बताया कि पादरी बाजार के जंगल मातादीन निवासी कुंदन गुप्ता से दो साल पहले मुलाकात हुई थी। बातचीत में आरोपी ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश और ब्रोकरिंग का काम करते हैं। इसमें रुपये निवेश करने पर कम समय में ज्यादा लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: लिंक एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत काम पूरा, दिसंबर तक भरिए फर्राटा; सफर होगा आसान
विज्ञापन
उसने झांसा दिया कि आप को 15 महीने में रुपये डबल करके दे दूंगा। आरोप है कि जालसाज के बातों पर विश्वास कर अप्रैल 2021 में 20 लाख रुपये आरोपी को नकद और उसके बैंक खाते में दे दिया। 15 महीने बाद रुपये के बारे में पूछने पर आरोपी ने 40 लाख रुपये की चार चेक दिए जो बाउंस हो गए।
उसके बाद आरोपी के पास जाने पर धमकी देने लगा। थाना और उच्च अधिकारियों के यहां से भी न्याय नहीं मिला। फिर कोर्ट का शरण लिए उनके आदेश पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस आरोपी कुंदन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उसके बाद आरोपी के पास जाने पर धमकी देने लगा। थाना और उच्च अधिकारियों के यहां से भी न्याय नहीं मिला। फिर कोर्ट का शरण लिए उनके आदेश पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस आरोपी कुंदन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।