फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lost one lakh rupees in pursuit of getting one and a half

गोरखपुर: एक का डेढ़ पाने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपये, मुनीम के साथ हुई जालसाजी

Tue, 20 Sep 2022 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Sep 2022 02:56 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जालसाजी की जानकारी पर पुलिस टीम गई थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।  

 

विज्ञापन
Lost one lakh rupees in pursuit of getting one and a half
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक का डेढ़ करने के चक्कर में व्यापारी के मुनीम ने एक लाख रुपये गवां दिए। मुनीम एडी टावर स्थित एक बैंक में रुपये जमा करने पहुंचा था। जालसाजों ने पहले 10 हजार रुपये देकर उसे अपनी बातों में फंसाया। फिर सारे रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महेवा मंडी में मोहम्मद नसीम की जमील अहमद फीस एंड कंपनी के नाम से फर्म है। राजू साहनी यहां बतौर मुनीम काम करते हैं। वह सोमवार को फर्म के एक लाख रुपये बैंक रोड पर स्थित एक प्राइवेट बैंक में जमा करने गए थे। बैंक के पास ही उन्हें जालसाज मिले और बताया कि मो. नसीम ने उन्हें भेजा है।
विज्ञापन


यह कहते हुए जालसाजों ने उन्हें 10 हजार रुपये दे दिए। दूसरी बिल्डिंग में चलने पर डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही और उनके एक लाख रुपये ले लिए। बातों में उलझाकर लिफ्ट में जालसाजों ने उन्हें पहले दिए गए 10 हजार रुपये भी ले लिए और फरार हो गए। जब राजू को जालसाजी का अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जालसाजी की जानकारी पर पुलिस टीम गई थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।  

 

पहले हुई जालसाजी की घटनाएं

  • 30 अगस्त 2022: कोतवाली इलाके में पुलिस बनकर महराजगंज के व्यापारी से 50 हजार की जालसाजी।
  • एक नवंबर 2021 : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी चौक के पास लखनऊ के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर धौंस दिखाकर 80 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
  • 14 नवंबर 2021 : शाहपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर युवक से जालसाजी।
  • 23 अक्तूबर 2021 : कोतवाली क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए।
  • 16 अक्तूबर 2021 : कोतवाली इलाके में ही सिद्धार्थनगर के व्यापारी को झांसा देकर बदमाश 80 हजार लेकर भागे।
  • पांच अगस्त 2021 : कैंट के सिंघड़िया के पास से कारोबारी के मुनीम से 18 हजार की जालसाजी।
  • 10 सितंबर 2021 : कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी चौक के पास बदमाश चेकिंग के नाम पर झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए।
  • नौ सिंतबर 2021 : कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर एक युवक से बदमाश 17 हजार लेकर भागे।
  • 23 दिसंबर 2021 : बेतियाहाता में खजनी की महिला के साथ जालसाजी की गई।


जालसाज ने बैंक खाते से 92 हजार रुपये उड़ाए
बड़हलगंज इलाके के एक शख्स के संयुक्त खाते से जालसाजों ने 92 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित पिछले एक हफ्ते से थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। सोमवार को पीड़ित ने एसपी क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, बड़हजगंज के चौतीसा निवासी प्रदीप यादव व उनकी मां का संयुक्त बचत खाता स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा में है। 16 जून 2022 के बाद वह और उनकी मां ने खाते से निकासी नहीं की। आरोप है कि उनके खाते से 30 जून 2022 के बाद से कई बार में 92 हजार रुपये निकाले गए हैं।

पीड़ित ने तहरीर उन्होंने स्थानीय थाने में दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित एसपी क्राइम से भी मिलकर गुहार लगा चुका है। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आकर शिकायत की है। आरोप है कि खाते से रुपये निकालने में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत है। अब एसपी क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed