{"_id":"5e1ddb0b8ebc3e4b20339cb6","slug":"loss-of-millions-of-rupees-due-to-fire-in-bakery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्पल बेकर्स की दुकान में आग लगने से सब कुछ तबाह, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्पल बेकर्स की दुकान में आग लगने से सब कुछ तबाह, लाखों रुपये का नुकसान
Tue, 14 Jan 2020 08:45 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
एप्पल बेकर्स की दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड पर एप्पल बेकर्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान के सामने से गुजरे ट्रक की ठोकर से तारों में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई थी। सूचना पर मालिक ढाई बजे के करीब दुकान पर पहुंच गए और फिर फायर विभाग को जानकारी दी गई। करीब तीन बजे के करीब पहुंची अग्निशमन दल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर निवासी अमित निभानी ने दो साल पहले मेडिकल कॉलेज रोड पर बेकर्स की दुकान खोली थी। ऊपरी हिस्से में केक बनाए जाते थे और नीचे दुकान थी। सोमवार की रात दुकान बंद कर अमित घर चले गए। रात में करीब ढाई बजे आसपास के लोगों ने उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल कर आग लगने की जानकारी दी। अमित जब तक दुकान पर पहुंचे और फायर विभाग की गाड़ियां पहुंचती आग ने पूरे दुकान को चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग से सब कुछ तबाह हो गया। अमित के मुताबिक करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकान का नहीं था इंश्योरेंस
अमित ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने कारोबार शुरू किया था, लेकिन इंश्योरेंस नहीं करा पाए थे। दुकान का इंश्योरेंस न होने की वजह से उनकी पूरी पूंजी ही डूब गई है। दुकान का इंश्योरेंस होने पर कंपनी से क्षति का आंकलन के बाद उसकी भरपाई के लिए भुगतान हो जाता है।