{"_id":"62d6321ea9142402f55955a3","slug":"looted-cash-and-laptop-from-youth-by-carrying-a-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर समाचार: असलहा सटाकर युवक से नकदी व लैपटॉप लूटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर समाचार: असलहा सटाकर युवक से नकदी व लैपटॉप लूटा, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Jul 2022 09:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:55 AM IST
सार
बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जितवारपुर निवासी रामधनी बाइक से गांव जा रहे थे। लालमनपुरा तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर रोक ली और असलहा सटाकर मोबाइल फोन लेकर उसे पटक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के लालमनपुरा तिराहे के पास रविवार रात 8:30 बजे बाइक सवार युवक से असलहा सटाकर बदमाश पांच हजार नकदी व लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। आरोप है कि मोबाइल फोन को बदमाशों ने सड़क पर पटककर तोड़ दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जितवारपुर निवासी रामधनी बाइक से गांव जा रहे थे। लालमनपुरा तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर रोक ली और असलहा सटाकर मोबाइल फोन लेकर उसे पटक दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसके पास रखे पांच हजार रुपये, लैपटॉप व कागजात लेकर फरार हो गए। थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन