फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Long traffic jam on four-lane highway after hydra crane overturns; commuters inconvenienced.

Gorakhpur News: हाईड्रा पलटने से फोरलेन पर लगा लंबा जाम, राहगीर हुए परेशान

Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Long traffic jam on four-lane highway after hydra crane overturns; commuters inconvenienced.
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाले के पास मंगलवार देर रात एक हाईड्रा के पलट जाने से फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब दो बजे एक हाईड्रा गोरखपुर की ओर जा रहा था। कुशीनगर के सुकरौली खागी मुंडेरा निवासी चालक अजय यादव वाहन चला रहा था। जैसे ही हाईड्रा कुसम्ही जंगल के तुर्रा नाले के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रात के समय फोरलेन पर कई वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए हाईड्रा को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका और जाम समाप्त हुआ। थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी के अनुसार, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed