{"_id":"5f7dbed58ebc3e9bd5061cc5","slug":"long-queues-of-vehicles-nepal-custom-officials-visited","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में नहीं खत्म हो रहा है ट्रकों का लंबा जाम, कस्टम अधिकारियों ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में नहीं खत्म हो रहा है ट्रकों का लंबा जाम, कस्टम अधिकारियों ने किया दौरा
Wed, 07 Oct 2020 06:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली से एकसड़वा तक ट्रकों की लंबी कतार लगी है। बुधवार को नेपाल के कस्टम अधिकारी भारतीय सीमा की तरफ दौरा कर जाम की समस्या से अवगत हुए।
विज्ञापन
अमर उजाला के सात अक्तूबर के अंक में सोनौली सीमा पर ट्रकों की लगी लंबी कतार, शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इस पर नेपाल कस्टम के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। सोनौली सीमा से एकसड़वा तक करीब 15 किमी ट्रकों की लंबी कतार लगी है। इसका फायदा कुछ लोग उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
कतार में खड़े वाहनों को हटाकर आगे बढ़ाने के एवज रकम की वसूली की जाती है। इसकी शिकायत भारत-नेपाल मैत्री समाज ने डीआईजी गोरखपुर से की। बुधवार की सुबह आठ बजे भैरहवा भंसार कार्यालय चीफ रवि पारिख के नेतृत्व में पांच अधिकारियों की टीम सीमा पर फंसे माल वाहक ट्रकों के जाम का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन
सोनौली नो मेंस लैंड से मुड़िला गांव तक अधिकारियों ने दौरा कर जाम की स्थिति का जानकारी ली। सोनौली सीमा पर इस समय करीब 15 किलोमीटर सड़क के मुख्य मार्ग पर ट्रकों का जाम लगा हुआ है। नेपाल-भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष व नेपाल भंसार एजेंट संघ भैरहवा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रकों को कतार से हटाकर आगे बढ़ाने के एवज में रकम वसूली की शिकायत डीआईजी गोरखपुर से की गई है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से कतार में लगे वाहनों के जाम को लेकर काठमांडू के व्यापारी बहुत परेशान हैं। नेपाल का बाजार करीब छह माह बाद खुला है। सभी गाड़ियां अगर एक लाइन से आएं तो तीन दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा।
भैरहवा भंसार कार्यालय चीफ रवि पारिख ने बताया कि नौतनवां मुड़ीला गांव तक दौरा कर जाम की स्थित की जानकारी ली गई है। भंसार में जल्द से जल्द प्रवेश के लिए पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। बुधवार की दोपहर 12 बजे तक तीन किमी लाइन कम हुई है।