{"_id":"6605d80b22f3b39322087334","slug":"long-queue-to-board-the-train-in-gorakhdham-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-509932-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखधाम में सवार होने के लिए लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखधाम में सवार होने के लिए लगी लंबी कतार
विज्ञापन
गोरखपुर। होली का उत्सव मनाने के बाद अब लोग वापस दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद आदि बड़े शहरों में अपने काम पर लौटने लगे हैं। इस वजह से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर 09 पर आने से पहले ही लंबी कतार लग गई थी। आरपीएफ के जवानों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को संभाला।
गोरखपुर से दिल्ली होते हुए रोहतक, भिवानी, सिरसा होते हुए पंजाब के बठिंडा तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में हर दिन भीड़ होती है। त्योहार में यह भीड़ डेढ़ गुना और बढ़ गई है। दिल्ली जा रहे वृद्धिचंद ने बताया कि गोरखधाम ट्रेन में कंफर्म सीट एक सप्ताह पहले ही मिलना बंद हो गया था। अब तो लोग जनरल टिकट लेकर स्लीपर से लेकर एसी थर्ड तक में घुस रहे हैं। रास्ते में जुर्माना भरकर किसी तरह से लोग मंजिल तक पहुंच रहे हैं। घुघली से आए बृजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे ही इस ट्रेन से जाने वाले यात्री प्लेटफार्म नंबर 9 पर पहुंच गए थे। करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही यह ट्रेन वाशिंग पिट से प्लेटफार्म पर आई भीड़ टूट पड़ी। स्लीपर और जनरल कोच में जिसे जहां से जगह मिल रहा था, वहीं से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था।
अन्य ट्रेनों में भी यही हालत
बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली-मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों की दशा एक जैसी हो गई है। त्योहार बाद काम पर लौटे लोग किसी तरह से यात्रा करना चाहते हैं। हालांकि रेलवे ने इस बार 50 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जिससे भीड़ नियंत्रण में काफी राहत मिली है, लेकिन चर्चित ट्रेनों में यात्रा की कोशिश ने व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि सबसे अधिक भीड़ शनिवार और रविवार को आने की उम्मीद है। इसलिए शनिवार और रविवार को हर प्लेटफार्म पर अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
बस स्टेशनों पर भी भीड़
रेलवे स्टेशन की तरह ही रोडवजे बस स्टेशन पर भीड़ है। जिन्हें गोरखपुर से ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है, वे यहां से बस से लखनऊ की यात्रा कर रहे हैं। वहां से ट्रेन या फिर बस से ही आगे की यात्रा कर रहे हैं। बस से दिल्ली जा रहे शंभू प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर की अपेक्षा लखनऊ से अधिक विकल्प मिलता है। वहां बिहार से आने वाली कई ट्रेने भी हैं। इसके अलावा लखनऊ से दिल्ली के बीच गोमती एक्सप्रेस में भी जगह मिलने की संभावना रहती है।
इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा बनेगी सुगम
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
- 05023 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी गोरखपुर से 31 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05024 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से 01 अप्रैल को चलाई जाएगी।
- 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 01104 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05049 छपरा-अमृतसर स्पेशल छपरा से 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05050 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 04068 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 02 अप्रैल को चलाई जाएगी।
- 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 01 अप्रैल को चलाई जाएगी।