{"_id":"5e1c7df98ebc3e87c20e693c","slug":"lohri-festival-celebration-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, गुरुद्वारों और घरों में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, गुरुद्वारों और घरों में जश्न का माहौल
Mon, 13 Jan 2020 09:23 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे में जश्न का माहौल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी समाज के लोगों ने सोमवार को गुरुद्वारों और घरों में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। सुबह गुरु के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। शाम को गिद्दा और भागड़ा के बीच जमकर जश्न मना। ‘सुंदर मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो’, ‘लोहड़ी आई बिना वाली, भर भर लाई खुशियां सारी’ सरीखे गीतों पर देर रात लोग झूमते नजर आए।
पर्व की शुरुआत शहर के प्रमुख गुरूद्वारों श्री गुरू सिंह सभा जटाशंकर, श्री गुरुनानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर, गुरूद्वारा सिंह सभा पैडलेगंज में श्री रहिरास साहिब जी का पाठ से हुई। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज के सुखासन के बाद लोहड़ी जलाकर सबके सुख व समृद्धि की अरदास की गई।
विज्ञापन
मक्का, मूंगफली, गरी, छुहारा, रेवड़ी, गुड़ का प्रसाद वितरित कर सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। गुरूद्वारों में अरदास के बाद शहर के हर सिख-पंजाबी घरों में लोहड़ी का जश्न प्रारंभ हुआ। जो ढोल-म्यूजिक सिस्टम की धुन पर भांगड़ा के धमाल के बीच देर रात तक चलता रहा।
पर्व की शुभकामनाएं दीं
गुरुद्वारा जटाशंकर में अध्यक्ष जसपाल सिंह, महामंत्री कुलदीप सिंह अरोड़ा, मैनेजर रजिंदर सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरविंदर सिंह, गुरूद्वारा मोहद्दीपुर में सेक्रेटरी मनमोहन सिंह लाडे, जयपाल सिंह कोहली, डीएस कोहली, अमृतपाल सिंह, एडवोकेट अरविंदर सिंह राजन, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह, रागी रसपाल सिंह, गुरुद्वारा पैडलेगंज में अध्यक्ष कुलदीप सिंह नीलू, गुरमीत सिंह शेरू, जोगेंद्र सिंह, बाबी सिंह, हरजीत सिंह, ज्ञानी अवनीत सिंह ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।