{"_id":"65e4d45c4864c16b4f077ce4","slug":"lodge-nipal-established-physiotherapy-center-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-486114-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लॉज निपल ने की फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लॉज निपल ने की फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना
विज्ञापन
गोरखपुर। लॉज निपल नंबर-38 की ओर से रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ ईस्टर्न इंडिया का वार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। इस उपलक्ष्य में चैरिटी कार्यक्रम किया गया। इसमें एक फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना की गई, जिसका मूल उद्देश्य उन लोगों को न्यूनतम दर पर सुविधा देना है, जो आज की महंगी चिकित्सा का उपयोग करने में असमर्थ हैं। इसका उद्घाटन ग्रैंड लॉज के अध्यक्ष अनीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
लॉज मं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसका अनावरण भी ग्रैंड मास्टर द्वारा किया गया। फ्री मैसनरी के प्रत्येक चिह्न की स्थापना और अनावरण किया गया। इस अवसर पर रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ ईस्टर्न इंडिया के रीजनल ग्रैंड मास्टर शेरोष कायीकोबाद, विकल्प त्रिपाठी, सचिव आलोक श्रीवास्तव, दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, हरिनंदन श्रीवास्तव, मंकेश्वर पांडेय, श्रेयांश आदि मौजूद रहे। संवाद