{"_id":"64bba22c90463d416c05342c","slug":"locking-mother-in-law-in-room-bride-took-away-jewelery-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सास को कमरे में बंद कर बहू जेवर लेकर चंपत, CCTV में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सास को कमरे में बंद कर बहू जेवर लेकर चंपत, CCTV में कैद हुई घटना
Sat, 22 Jul 2023 04:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:26 PM IST
सार
रामनगर सुरस गांव की गीता राय पत्नी मार्कंडेय राय ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि बहू पुष्पांजलि राय 18 जुलाई को अपने भाई और कुछ अन्य सहयोगियों के साथ घर आई। मुझे कमरे में बंद कर बगल के कमरे का ताला तोड़कर गहने और पांच हजार नकद अपने सहयोगियों के साथ लूट कर फरार हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर सूरस में एक विवाहिता सेवानिवृत्त दरोगा पिता का धौंस दिखाकर सास को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित सास ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामनगर सुरस गांव की गीता राय पत्नी मार्कंडेय राय ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि बहू पुष्पांजलि राय 18 जुलाई को अपने भाई और कुछ अन्य सहयोगियों के साथ घर आई। मुझे कमरे में बंद कर बगल के कमरे का ताला तोड़कर गहने और पांच हजार नकद अपने सहयोगियों के साथ लूट कर फरार हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोप है कि भागते समय जान मारने की धमकी दी। गीता ने यह भी आरोप लगाया कि इसके पहले भी बहू ने अपने खाते में गुमराह कर करीब दो लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। अपने पिता को सेवानिवृत्त दरोगा होने की धमकी देती है। इसके पूर्व फर्जी केस में फंस भी चुकी है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।