{"_id":"64bb98c5463a1446070b797e","slug":"girl-gang-molested-by-taking-her-hostage-in-gorakhpur-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 22 Jul 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:22 PM IST
सार
युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 16 जुलाई की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग घर पर सो गए। रात करीब दो बजे शौच के लिए घर से बेटी निकली। काफी देरी तक वापस नहीं आने पर उसकी नींद खुल गई। वह भी बाग की तरफ गई तो देखा कि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवकों ने बेटी को पकड़ रखा है और वह बचाव के लिए चीख रही है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां उरूवा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए 16 जुलाई की रात दो बजे घर से निकली युवती को बंधक बनाकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर उसकी मां के मौके पर पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। आरोपियों की पहचान असिलाभार निवासी राजू, रवि और सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर की घुसपैठ ने बढ़ाई मुसीबत: यहां पहले भी मिल चुका है आतंकी संगठनों का कनेक्शन, 68 KM खुली है सीमा
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 16 जुलाई की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग घर पर सो गए। रात करीब दो बजे शौच के लिए घर से बेटी निकली। काफी देरी तक वापस नहीं आने पर उसकी नींद खुल गई। वह भी बाग की तरफ गई तो देखा कि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवकों ने बेटी को पकड़ रखा है और वह बचाव के लिए चीख रही है। यह देखकर उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इसे भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार: छज्जे के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला, पत्नी-भाई गंभीर
पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने छेड़खानी व कपड़े फाड़ने का केस दर्ज किया था, लेकिन युवती के बयान में सामने आया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा को बढ़ाते हुए आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों व बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार: छज्जे के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला, पत्नी-भाई गंभीर
पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने छेड़खानी व कपड़े फाड़ने का केस दर्ज किया था, लेकिन युवती के बयान में सामने आया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा को बढ़ाते हुए आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों व बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।