फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Local dishes will be included in the railway menu in gorakhpur

Gorakhpur: रेलवे के मैन्यू में शामिल होंगे स्थानीय व्यंजन, सूची तैयार करने का आईआरसीटीसी को निर्देश

Wed, 16 Nov 2022 09:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 09:24 AM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार मधुमेह रोगियों के लिए नाश्ता और भोजन, शिशुओं के भी खाने का इंतजाम किया जाएगा। खानपान सूची को दर के अनुरूप रखा जाएगा। सूची लागू करने के पूर्व यात्रियों की जानकारी के लिए नोटिफाई की जाएगी।

विज्ञापन
Local dishes will be included in the railway menu in gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रेलवे के खानपान मेन्यू में अब स्थानीय व्यंजन, मौसमी व्यंजन, त्योहारों के दौरान आवश्यक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जाएगी। बाजार आधारित स्थानीय उत्पाद और स्वास्थ्य वर्धक व्यंजन भी शामिल होंगे। रेल मंत्रालय ने खानपान सेवा को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों की मांग के आधार पर सूची तैयार कराने का निर्णय लिया है। खानपान की सूची तैयार करने के लिए रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार मधुमेह रोगियों के लिए नाश्ता और भोजन, शिशुओं के भी खाने का इंतजाम किया जाएगा। खानपान सूची को दर के अनुरूप रखा जाएगा। सूची लागू करने के पूर्व यात्रियों की जानकारी के लिए नोटिफाई की जाएगी।

विज्ञापन

 


प्रीपेड यानी जिन ट्रेनों में खानपान शुल्क यात्री किराए में शामिल है, उनमें आईआरसीटीसी पहले से अधिसूचित दर के भीतर सूची तय करेगा। इसके अतिरिक्त इन ट्रेनों में सूची के आधार पर मिलने वाले खानपान एवं अधिकतम एमआरपी पर ब्रांडेड खाद्य पदार्थों के बिक्री की भी अनुमति होगी। दर आईआरसीटीसी ही तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए स्टैंडर्ड खानपान जैसे बजट सेगमेंट का मेन्यू में बदलाव पहले से अधिसूचित निर्धारित दर के भीतर तय किया जाएगा। जनता भोजन की सूची और दर अपरिवर्तित रहेगा। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में अधिकतम खुदरा मूल्य पर सूची के आधार पर मिलने वाले भोजन एवं ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की अनुमति होगी।

 

खानपान सूची तय करते समय आईआरसीटीसी भोजन एवं सेवा की गुणवत्ता तथा मानकों में उन्नयन बनाए रखेगा। यात्रियों की शिकायतों से बचने के लिए मात्रा और गुणवत्ता में कमी और घटिया ब्रांडों के उपयोग से बचने के लिए सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित करेगा। दरअसल, रेलवे की खानपान सूची में यात्रियों के मनमाफिक नाश्ता और भोजन शामिल नहीं रहता। सफर में यात्रियों को खानपान को लेकर परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed