फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lives of Bahrampur residents hinge on boats amidst the floods.

Gorakhpur News: बाढ़ में नाव के सहारे टिकी बहरामपुर के लोगों की जिंदगी

Fri, 02 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Lives of Bahrampur residents hinge on boats amidst the floods.
गोरखपुर। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नौसड़ स्थित बहरामपुर मोहल्ला चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। मोहल्ले में 100 से ज्यादा घर हैं। यहां तक पहुंचने वाला रास्ता पूरी तरह पानी में डूब चुका है। ऐसे में लोगों के आने-जाने का एकमात्र सहारा नाव रह गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से छह मोटर बोट और तीन सरकारी नाव लगाई गई हैं। इनके जरिये लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। कुछ दिन पहले तक बहरामपुर से नौसड़ सड़क तक लोग कुछ ही मिनट में पहुंच जाते थे, लेकिन अब घर से सड़क तक आने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। बच्चों को स्कूल भेजने, मरीजों को डॉक्टर के पास ले जाने और रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। पानी भरने से जानवरों के लिए हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। उन्हें भूसे के सहारे रखना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार की परेशानी नहीं है। हर साल बाढ़ के दौरान करीब 15 से 20 दिन तक मोहल्ले का संपर्क प्रभावित रहता है। रास्ता मौजूद होने के बावजूद उस पर पानी भर जाने से आवागमन बंद हो जाता है। कई जगह पानी करीब 10 फुट तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed