फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Little Flower School students used to demand goonda tax arrested

Gorakhpur: लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्रों से मांगता था गुंडा टैक्स, गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 07:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 May 2022 07:29 AM IST
सार

आरोपी की धमकी और रास्ते में घेरकर पिटाई करने से तंग आकर कुछ छात्रों ने स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की थी, जिसके बाद प्रिंसिपल ने शाहपुर थाने की पुलिस के साथ ही एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया था।

विज्ञापन
Little Flower School students used to demand goonda tax arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के लिटिल फ्लावर धर्मपुर के विद्यार्थियों से गुंडा टैक्स की मांग करने के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। इससे पहले भी वह पांच बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन


नशे का इंजेक्शन न देने पर हॉस्पिटल में फायरिंग के आरोप में भी गिरफ्तार हुआ था।  पकड़े गए आरोपी की पहचान आवास विकास कॉलोनी निवासी मैनुद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके धर्मपुर में स्थित लिटिल फ्लावर में पढ़ने वाले दसवीं और 12वीं के छात्रों से पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति गुंडा टैक्स मांग रहा था।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी या फिर लंच टाइम में वह स्कूल के आसपास पहुंच जाता था। उसके पास तमंचा भी रहता था जिसे दिखाकर अक्सर छात्रों को धमकाता था। आरोपी ने ऐसे छात्रों की पहचान की थी, जो अच्छे परिवार से आते थे। पैसा दे सकते थे।  पांच हजार से 20 हजार रुपये तक गुंडा टैक्स मांगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़खानी की शिकायत मिली भी थी। आरोपी की धमकी और रास्ते में घेरकर पिटाई करने से तंग आकर कुछ छात्रों ने स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की थी, जिसके बाद प्रिंसिपल ने शाहपुर थाने की पुलिस के साथ ही एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed