{"_id":"63f32cdcf02a9681c40d5524","slug":"listeners-danced-on-hymns-of-padma-shri-anoop-jalota-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में बही भजनों की बयार: पद्मश्री अनूप जलोटा ने गाया, 'ऐसी लागी लगन, मीरा हो गईं मगन...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में बही भजनों की बयार: पद्मश्री अनूप जलोटा ने गाया, 'ऐसी लागी लगन, मीरा हो गईं मगन...'
Mon, 20 Feb 2023 01:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:48 PM IST
सार
अनूप जलोटा के साथ गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन सम्राट ने जैसे ही, ऐसी लागी लगन, मीरा हो गईं मगन... से भजन की शुरुआत की तो पूरा हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
भजन गाते अनूप जलोटा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओंकारम संस्था की ओर से रामरमैया कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया। जहां, पद्मश्री एवं प्रख्यात भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भजनों की रसधार से श्रोताओं को जमकर भिगोया। ऐसी लागी लगन, मीरा हो गईं मगन..., जग में सुंदर हैं दो नाम..., और अच्युतम केशवम... सरीखे भजन सुनाकर श्रोताओं को भक्ति की मंदाकिनी में गोते लगवाए।
अनूप जलोटा के साथ गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन सम्राट ने जैसे ही, ऐसी लागी लगन, मीरा हो गईं मगन... से भजन की शुरुआत की तो पूरा हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इसके बाद तो रामरमैया गाये जा..., अच्युतम केशवम, कृष्ण दामोदरम्... जैसे एक से बढ़कर एक भजनों से लोगों को अपने सम्मोहन में बांध लिया। पूरा प्रेक्षागृह भजन सुनकर अभिभूत हो उठा।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री अनूप जलोटा, विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला और नौतनवां विधायक ने दीप प्रज्ज्वलन व देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। संस्था के अध्यक्ष नबारून चटर्जी, निशा चटर्जी, भरत ने अतिथियों का स्वागत किया। आदित्य राजन ने खुद की कंपोज धुन की प्रस्तुति पिता की शान, मां की जान से लोगों की प्रशंसा बटोरी।
मंच पर अनूप जलोटा का साथ निहारिका सिन्हा, तेजस्वनी इंग्ले, मुक्ता चटर्जी, प्रवीन सिंह, पवन सिंह, डॉ. आशीष मिश्रा और ओंकार शंकर ने दिया। स्थानीय कलाकारों में सगुन श्रीवास्तव, अनुशान्त मिश्रा, पवन कुमार, दर्श मिश्रा, अंशुमान शुक्ला, अनामिका शुक्ला, रिया तिवारी और मनीष प्रजापति ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।