{"_id":"6337c6cfa6af2b02036fe616","slug":"list-will-be-ready-for-graduate-mlc-election-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLC election: स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज से तैयार होगी लिस्ट, 7 जिलों में बनाए जाएंगे वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC election: स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज से तैयार होगी लिस्ट, 7 जिलों में बनाए जाएंगे वोटर
Sat, 01 Oct 2022 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:19 AM IST
सार
19 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने और 23 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन तथा 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक आपत्ति और उसके निस्तारण तथा 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। कमिश्नर गोरखपुर इस निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन के लिए शनिवार से वोटर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। जनवरी-फरवरी 2023 में प्रस्तावित इस चुनाव के लिए नए सिरे से वोटर लिस्ट बनाई जाएगी और उसमें दर्ज वोटर ही मतदान कर सकेंगे।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत पांच मंडल गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के 17 जिलों के स्नातक वोटर मतदान कर सकेंगे। एक नवंबर 2022 से तीन साल पूर्व स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले ही मतदाता बन सकेंगे। आवेदन भरकर संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए एक अक्तूबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा। सात नवंबर 2022 तक वोटर बनने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: युवक का वहशीपन देख लड़की रह गई दंग, फिर जख्मी हाल में प्रेमी पहुंचा अस्पताल
19 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने और 23 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन तथा 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक आपत्ति और उसके निस्तारण तथा 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। कमिश्नर गोरखपुर इस निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर हैं।
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र में ये जिले आएंगे
बहराईच, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, कुशीनगर, आंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर और संतकबीरनगर।