{"_id":"65603109fbf6e926a3015e74","slug":"lions-and-bears-in-shade-fees-for-7d-theater-also-reduced-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Zoo: छांव में देख सकेंगे शेर, भालू...7-डी थिएटर का शुल्क भी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Zoo: छांव में देख सकेंगे शेर, भालू...7-डी थिएटर का शुल्क भी हुआ कम
Fri, 24 Nov 2023 10:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:43 AM IST
सार
चिड़ियाघर के 30 एकड़ में फैले वेटलैंड में चिड़ियों को देखने के लिए वॉच टॉवर बनेगा और दूरबीन लगाई जाएगी। प्रवेश द्वार, हॉल की दीवारों पर वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
धूप सेंकती मरियम। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर चिड़ियाघर आने वाले लोग जल्द ही छांव में खड़े होकर शेर, भालू और हिरण सहित अन्य जानवराें काे देख सकेंगे। इसके लिए सात अलग-अलग स्थानों पर शेड लगाए जाएंगे। वहीं वन्य जीवों पर आधारित फिल्म को 7-डी थियेटर में देखने का शुल्क भी घटा दिया गया है। दर्शकों को अब 159 की जगह 100 रुपये और 100 रुपये की जगह 70 रुपये ही शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
ये अहम निर्णय बृहस्पतिवार को प्राणि उद्यान गोरखपुर सोसायटी की चौथी बैठक में लिए गए। अमर उजाला ने भ्रमण के समय दर्शकों के लिए शेड की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद वन मंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था। सोसायटी की बैठक में तय किया गया कि परिसर के अंदर ऐसे सात स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहां बाड़े के सामने भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे स्थानों पर शेड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इजरायल से लाए गए जेब्रा को गोरखपुर चिड़ियाघर लाए जाने का मुद्दा भी उठा। तय हुआ कि इस मामले में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी लखनऊ चिड़ियाघर जाकर जेब्रा के हाव-भाव और स्वभाव का परीक्षण करेगी। इसके बाद जेब्रा को गोरखपुर लाए जाने पर फैसला होगा। लंबे समय से बंद पड़े तितली घर को भी सुदृढ़ कराने के लिए एक तकनीकी कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। काम पूरा होने के बाद तितली घर को दर्शकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जालसाज दंपती की कहानी: आईएएस बनने के लिए पिता ने भेजा था, दिल्ली जाने के बाद बन गया ठग
इसके अलावा चिड़ियाघर की बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने, परिसर में दो अतिरिक्त शौचालय, गार्ड रूम बनाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष एस के शर्मा , प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव अंजनी कुमार आचार्य, नीरज कुमार, निदेशक डॉ मनोज कुमार शुक्ला, सदस्य अरविंद विक्रम चौधरी, डॉ योगेश प्रताप सिंह, रेंजर रोहित सिंह, जयसिंह आदि मौजूद रहे।
वेटलैंड में बनेगा टॉवर