फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Link Expressway Industrial units will be selected for business corridor

लिंक एक्सप्रेस-वे: बिजनेस कॉरीडोर के लिए औद्योगिक इकाइयों का होगा चयन, जल्द ही कंसलटेंट कंपनियां करेंगी दौरा

Tue, 09 Nov 2021 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 PM IST
सार

 जल्द ही कंसलटेंट कंपनियां करेंगी दौरा, लगने वाली औद्योगिक इकाइयों की तय होगी रूपरेखा

विज्ञापन
Link Expressway Industrial units will be selected for business corridor
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस को गोरखपुर से जोड़ने वाली लिंक एक्सप्रेस के दोनों ओर बिजनेस कॉरीडोर बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयों का चयन होगा। यह चयन लिंक एक्सप्रेस बनाने वाली कंसलटेंट कंपनी एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड (लासा) और अर्नेस्ट एंड यंग (ईएंडवाई) के कंसलेटेंट करेंगे। इसमें उपायुक्त उद्योग एवं यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक भी सुझाव देंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाली लिंक रोड पर बिजनेस कॉरीडोर के विकास के लिए भूमि चिह्नित किये जाने के लिए वेबीनार का आयोजन किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित जिलों के डीएम संबंधित जिलों के उपायुक्त उद्योग, तथा एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड (लासा) एवं अर्नेस्ट एंड यंग (ई एंड वाई) के कंसलटेंट उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाले लिंक रोड पर बिजनेस कॉरीडोर के विकास के लिए भूमि चिह्नित किये जाने की चर्चा हुई। उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में बिजनेस कॉरीडोर चिह्नांकन का दायित्व लासा एवं ई एंड वाई के कंसलटेंट को दिया गया। इस बिजनेस कारीडोर में किन-किन औद्योगिक इकाईयों को शामिल किया जाएगा तथा इंफास्ट्रक्चर के निर्माण आदि का कार्य एवं रूपरेखा भी लासा एवं ईएंडवाई टीम का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस कारीडोर के विकास के लिए भूमि के चिह्नांकन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसमें उपायुक्त उद्योग क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा एवं प्रमुख औद्योगिक संगठनों के विचार एवं सुझाव लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed