फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Lineman climbing a pole to fix a fault fell down due to electrocution, died

Gorakhpur News: फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट लगने से नीचे गिरा, मौत

Tue, 30 Jul 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 06:09 AM IST
सार

नार्मल उपकेंद्र क्षेत्र के महेवा में बिजली फाल्ट की शिकायत पर ठीक करने गए संविदाकर्मी लाइनमैन सुरेंद्र राय (40) की करंट लगने से मौत हो गई। फाल्ट ठीक करते समय अचानक नियंत्रण बिगड़ा और नीचे एक छत पर गिरे फिर सड़क पर आ गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। साथ में मौजूद लोगों ने उपचार के लिए टीडीएम इंटर कॉलेज के सामने एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Lineman climbing a pole to fix a fault fell down due to electrocution, died
लाइनमैन की मौत को बाद मोर्चरी पर जुटे पर सहकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नार्मल उपकेंद्र क्षेत्र के महेवा में बिजली फाल्ट की शिकायत पर ठीक करने गए संविदाकर्मी लाइनमैन सुरेंद्र राय (40) की करंट लगने से मौत हो गई। फाल्ट ठीक करते समय अचानक नियंत्रण बिगड़ा और नीचे एक छत पर गिरे फिर सड़क पर आ गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


साथ में मौजूद लोगों ने उपचार के लिए टीडीएम इंटर कॉलेज के सामने एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास नार्मल उपकेंद्र क्षेत्र के कान्हा उपवन के पास एक उपभोक्ता ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली घर गया और एसएसओ से शटडाउन देने को कहा, लेकिन एसएसओ ने शटडाउन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष स्तर पर बिना जरूरी काम से गर्मी में रुक-रुककर शटडाउन देने पर प्रतिबंध की वजह से एसएसओ ने शटडाउन नहीं दिया। साथी संविदा कर्मियों ने बताया कि शिकायत के बाद लाइनमैन खुद बिना शटडाउन के ही बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने लगा।

 

In Gorakhpur, Lineman climbing a pole to fix a fault fell down due to electrocution, died
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान अचानक सीढ़ी से अनियंत्रित होने की वजह से एलटी लाइन (440 वोल्ट) की बिजली तार से सट गया और तेज झटका खाकर पहले पास के एक छत पर गिरे और फिर नीचे सड़क पर आ गए।

साथ में मौजूद दो संविदा कर्मी राजेश व ध्यानचंद्र संविदा कर्मी को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से अलीनगर स्थित दूसरे हाई सेंटर निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर हाथ खड़ा कर लिया। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल की मोर्चरी पर बिजली कर्मियों व परिवार जनों की भीड़ लग गई। अधिशासी अभियंता टाउनहाल आशीष चौहान ने बताया कि एक उपभोक्ता के फाल्ट की शिकायत को ठीक करने के लिए बिना शटडाउन के ही लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। इस दौरान खंभे से गिरकर उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा उपकरण नहीं था
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शाही
ने बताया कि संविदा कर्मियों वाली फर्म की लापरवाही से ये घटना घटी है। अगर सुरक्षा उपकरणों को बिजली घरों पर समय से पहुंचा दिया गया होता तो हादसे से दौरान हेलमेट से सिर में चोट नहीं लगती।

पिछले दिनों मुख्य और अधीक्षण अभियंता की सख्ती से फर्म ने एक-एक सुरक्षा उपकरण का किट बिजली घरों पर रखकर खानापूरी कर ली थी। शीर्ष स्तर पर इन फर्म से स्पष्टीकरण के साथ संविदा कर्मी के परिजनों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।
पत्नी को दी 60 हजार की आर्थिक सहायता
गोरखपुर। संविदा बिजली कर्मी सुरेंद्र राय की खंभे से गिरकर हुई मौत के मामले में अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान द्वारा मृतक की पत्नी को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा घर पर सहायता राशि भेजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed