फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Line hazir to Chauri Chaura Inspector in Gorakhpur

गोरखपुर: अब चौरीचौरा इंस्पेक्टर भी लाइन हाजिर, उपद्रव मामले में हुई कार्रवाई

Thu, 31 Mar 2022 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Mar 2022 11:38 AM IST
सार

एसएसपी ने चार थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। इनमें खजनी इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को चौरीचौरा का नया थानेदार बनाया गया। बांसगांव में एसएसआई रहे राजेंद्र मिश्र को झंगहा की थानेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
Line hazir to Chauri Chaura Inspector in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के भोंपा बाजार में 25 मार्च को सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हुए बवाल में लापरवाही पाए जाने पर अब चौरीचौरा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को भी एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लाइनहाजिर कर दिया। इसके पहले झंगहा इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के राघवपट्टी निवासी सेना के जवान धनंजय यादव के निधन पर सम्मान न मिलने को लेकर 25 मार्च को जवान का शव रखकर परिवारवालों के साथ ग्रामीणों ने भोंपा बाजार में जाम लगाया था। पांच घंटे तक चले जाम के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने के साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में सात एफआईआर दर्ज हुए थे जिसमें 56 नामजद और 200 अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव, अरविंद यादव पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसी बीच एसएसपी ने इंस्पेक्टर चौरीचौरा को भी लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदला

एसएसपी ने चार थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। इनमें खजनी इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को चौरीचौरा का नया थानेदार बनाया गया। बांसगांव में एसएसआई रहे राजेंद्र मिश्र को झंगहा की थानेदारी सौंपी गई। इसी तरह गोला इंस्पेक्टर रहे राहुल सिंह को गीडा और गीडा इंस्पेक्टर रहे विनय कुमार सरोज को खजनी, बेलीपार इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय को गोला और अपराध शाखा में तैनात सत्य प्रकाश सिंह को बेलीपार का नया थानेदार बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed