फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lightning strikes retired teacher's house; major mishap averted.

Gorakhpur News: रिटायर्ड शिक्षक के घर गिरी बिजली, बड़ा हादसा टला

Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes retired teacher's house; major mishap averted.
हरपुर बुदहट। बिशुनपुरा में सोमवार को बारिश के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम दुबे के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से इनवर्टर समेत कई विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। तेज धमाके से परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। बताया गया कि आकाशीय बिजली सीधे घर में लगे इनवर्टर पर गिरी। इसकी चपेट में आने से इनवर्टर के साथ अन्य विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जनहानि नहीं होने से परिवार ने राहत की सांस ली। घटना के बाद कुछ देर तक गांव में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed