फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lieutenant colonel Neeraj Pratap Singh Welcome in village after received gallantry award

बस्ती: गलवान के बलवान को किया गया सम्मानित, चीनी सैनिकों को खदेड़कर लहराया था तिरंगा

Wed, 25 Aug 2021 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Aug 2021 09:09 PM IST
सार

विधायक ने उनके पिता मेजर राणा प्रताप सिंह की स्मृति में गेट बनवाने का दिया आश्वासन, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज प्रताप सिंह को मिल चुका है वीरता पुरस्कार।

विज्ञापन
lieutenant colonel Neeraj Pratap Singh Welcome in village after received gallantry award
लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीते जनवरी में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से मुकाबले में अदम्य साहस दिखाते हुए चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़कर भारत का तिरंगा फहराने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज प्रताप सिंह का अपने गांव में जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें राष्ट्रपति की ओर से दिए गए वीरता पुरस्कार के सम्मान में पैतृक गांव तुरकौलिया राय में उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक संजय प्रताप जायसवाल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने भी उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज प्रताप सिंह ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए वर्दी पहनना ही आवश्यक नहीं है। हम जिस किसी भी क्षेत्र में हैं, उसी में बेहतर करके देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए अभाव का दंश झेल रहे गांव का संपूर्ण विकास ही उनका सच्चा सम्मान है।
विज्ञापन


कहा कि गांव में जिस तरीके से बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा का अभाव है, उसका विकास होना चाहिए। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने लेफ्टिनेंट कर्नल के गांव की समस्याएं सुनकर शीघ्र ही गांव के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने गांव में सड़क, बिजली और पानी के साथ ही उनके पिता मेजर राणा प्रताप सिंह की स्मृति में गांव के मुख्य द्वार पर एक भव्य गेट के निर्माण का भरोसा दिलाया। वहीं, ब्लॉक रामनगर प्रमुख यशकांत सिंह ने क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में इंटरलॉकिंग सड़क बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी, बीडीओ मंजू त्रिवेदी, प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्रा, चौकी इंचार्ज असनहरा शशि भूषण पांडेय, जैयश जायसवाल, मंटू दुबे नंद किशोर, कुंवर वीरेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, विक्रम सर्वेंद्र सिंह, अजय सिंह, जयराम चौधरी, अभिनव सिंह, रघुवीर प्रताप सिंह, विनोद सिंह, कपिलेश्वर शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, विकास शर्मा, आशुतोष पटेल, प्रमोद कुमार, अखिलेश शुक्ला, अनिल कुमार, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed