फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lentils become thin, turmeric prices double, cumin also faces inflation

Gorakhpur News: पतली हुई दाल, हल्दी के भाव दो गुना, जीरे पर भी महंगाई का तड़का

Fri, 31 May 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Lentils become thin, turmeric prices double, cumin also faces inflation
अफसर चुनाव में व्यस्त, बाजार में जमाखोरी के चलते बढ़ रहा दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दो महीने में ही दाल के भाव में 50 रुपये बढ़ोत्तरी हो गई। हल्दी का भाव भी दोगुना हो गया है। इसके साथ तड़का लगाने वाले जीरे के दामों में भी तेजी आई है। आश्चर्य यह है कि लगन नहीं होने और बाजार में खरीदारी कम होने के बाद भी महंगाई बढ़ रही है। व्यापारियों को आशंका है कि ऐसा जमाखोरों के कारण हो रहा है, क्योंकि व्यस्त अधिकारियों का ध्यान बाजार से हटकर चुनाव में लगा हुआ है।

छह माह से गल्ला व किराना के सामान लगातार महंगे हो रहे हैं। हल्दी, दाल, खाद्य तेल, रिफाइंड की कीमत में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। खान-पान के कई सामान पर महंगाई का असर अधिक है। गर्मी में लगन नहीं है, इसके बावजूद खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ गया है। गृहिणी नीलू यादव का कहना है कि महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पहले जितने रुपये में किचन का काम चल जाता था, उतने रुपये खर्च करने के बाद सारे सामान नहीं आ पा रहे हैं। गल्ले व किराना की महंगाई का रसोई पर असर पड़ रहा है। साहबगंज के व्यापारी अनिल जायसवाल के अनुसार व्यापार में जमाखोर सक्रिय हो गए हैं, इस कारण महंगाई अनियंत्रित हो रही है।
विज्ञापन


----
लाल मिर्चा का भाव गिरा

गर्मी में बारिश कम होने के कारण हरी मिर्च पर्याप्त मात्रा में पहुंच रही है। ऐसे में लाल मिर्च की मांग कम हो गई है और इसके दामों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं छोटी इलायची दो माह में 1000 रुपये किलो महंगी हो गई। साहबगंज के व्यापारी गोपाल जायसवाल ने कहा कि बारिश नहीं हुई तो लाल मिर्च सस्ती है, जबकि फसल सूखने के कारण छोटी इलायची महंगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

दो माह से बढ़ रही महंगाई
खाद्य पदार्थ पहले दाम अब दाम

हल्दी 90-110 185
दाल 132 169

सरसों तेल 116 139
जीरा 260 370

काली मिर्च 540 670
बड़ी इलायची 1200 1600

छोटी इलायची 1500 2500
लाल मिर्च 210 120

नोट : कीमत रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed