फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Length of platforms will increase at Kaptanganj Junction, foot overbridge will also be built.

Gorakhpur News: कप्तानगंज जंक्शन पर बढ़ेगी प्लेटफार्मों की लंबाई, फुट ओवरब्रिज भी बनेगा

Thu, 16 Nov 2023 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

महराजगंज जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए आनंदनगर- घुघली रेल लाइन बिछाई जाएगी। घुघली रेल लाइन गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग है। नई लाइन बनने के बाद घुघली भी जंक्शन स्टेशन हो जाएगा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान घुघली स्टेशन के प्लेटफार्म का विकास होगा।

विज्ञापन
Length of platforms will increase at Kaptanganj Junction, foot overbridge will also be built.
कप्तानगंज जंक्शन पर चल रहा है विकास कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कप्तानगंज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड लगेगा। इस स्टेशन पर एक नया फुट ओवरब्रिज बनाने के अलावा लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने, सरकुलेटिंग एरिया का विकास, यात्री प्रतीक्षालय और एप्रोच मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। स्टेशन के विकास पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी साल मार्च तक स्टेशन को संवारने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग स्थित कप्तानगंज जंक्शन पर ही बिहार के थावे जंक्शन से गोरखपुर आने वाली लाइन मिलती है। इस स्टेशन से हर दिन एक्सप्रेस व पैसेंजर मिलाकर करीब 56 ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से कुशीनगर और महराजगंज के अलावा गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के यात्री ट्रेन पकड़ने आते हैं।
विज्ञापन


बिहार की तरफ से दो लाइनें यहां से निकलती हैं, लिहाजा बढ़ी संख्या में बिहार के यात्री भी यहां से एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने आते हैं। रेलवे की तरफ से प्रमुख स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेतों में डाली यूरिया से निकल रही गैस पर्यावरण के लिए खतरनाक...मित्र कीट हो रहे विलुप्त

इस योजना में कप्तानगंज जंक्शन भी शामिल है। करीब 18 करोड़ की लागत से प्लेटफार्म के विस्तारीकरण, शेड बनाने, लिफ्ट लगाने, फुट ओवरब्रिज बनाने, सरकुलेटिंग एरिया का विकास कराने के अलावा प्लेटफार्म पर प्रकाश, ग्लोसाइन बोर्ड आदि लगाने का भी कार्य होगा।

घुघली स्टेशन का भी होगा विकास
महराजगंज जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए आनंदनगर- घुघली रेल लाइन बिछाई जाएगी। घुघली रेल लाइन गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग है। नई लाइन बनने के बाद घुघली भी जंक्शन स्टेशन हो जाएगा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान घुघली स्टेशन के प्लेटफार्म का विकास होगा। इसके साथ ही आनंदनगर-घुघली के लिए नई लाइन भी यहीं से शुरू होगी तो उसके लिए भी प्लेटफार्म व सिग्नल आदि का कार्य कराया जाना है। इन कार्यों के पूरा होने पर घुघली स्टेशन का स्वरूप भी भव्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed