फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpals staged a sit-in protest demanding registration of an FIR against the guilty officials.

Gorakhpur News: दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग, लेखपालों ने दिया धरना

Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals staged a sit-in protest demanding registration of an FIR against the guilty officials.
तहसील सदर में अपनी मांगों को लेकर धरना देते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लोग।अमर उजाला
- फतेहपुर जिले में एसआईआर कार्य में लगे लेखपाल की आत्महत्या का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। फतेहपुर जिले में एसआईआर कार्य में लगे लेखपाल के आत्महत्या करने के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
धरना दे रहे लेखपालों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 22 नवंबर को एसआईआर की बैठक में सुधीर लेखपाल के शामिल नहीं होने पर वहां के ईआरओ ने उसे निलंबित कर दिया। लेखपाल की शादी थी उसे छुट्टी नहीं मिलने और निलंबन से वह डिप्रेशन में आ गया और उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजन इसके लिए जिम्मेदार एसडीएम और अन्य आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बाद में एफआईआर तो दर्ज हुआ लेकिन मुख्य आरोपी का नाम उसमें शामिल नहीं है जिससे प्रदेश भर के लेखपालों में आक्रोश है। लेखपाल संघ की मांग है कि मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी का नाम एफआईआर में दर्ज हो। मृतक की मां को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed