फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekhpal going to Samadhan Diwas died in road accident at siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: समाधान दिवस में जा रहे लेखपाल की सड़क हादसे में मौत, थाने के सामने हुआ हादसा

Sat, 28 Aug 2021 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया थाने के सामने हुआ हादसा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Lekhpal going to Samadhan Diwas died in road accident at siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया थाना में शनिवार को थाना समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे लेखपाल को थाने के सामने ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के पगुआ गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीकांत पांडेय बांसी तहसील क्षेत्र में लेखपाल थे। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में शामिल होने के लिए वह घर से निकले थे। जोगिया कोतवाली के सामने बांसी नौगढ़ मार्ग पर पहुंचे थे कि तभी सामने से आकर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


श्रीकांत हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख पुलिस और साथी लेखपालों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed