फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Left two husbands for lover now he marrying someone else in gorakhpur

Gorakhpur: प्रेमी के लिए दो पतियों को छोड़ा, अब वह कर रहा किसी और से शादी

Sat, 28 May 2022 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 May 2022 03:16 PM IST
सार

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला अपने प्रेमी के लिए दो पतियों को छोड़कर आ गई, वहीं प्रेमी अब किसी और से शादी रचाने जा रहा है। इश्क में धोखा खाने के बाद युवती ने एसएसपी से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Left two husbands for lover now he marrying someone else in gorakhpur
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के युवती ने जिस प्रेमी के लिए दो पतियों को छोड़ दिया, वह अब किसी और से शादी कर रहा है। इश्क में धोखा खाने के बाद युवती ने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी दस साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, अब वह शादी से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मीरापुर निवासी एक युवक का प्रेम संबंध पास में ही किराये के कमरे में रहने वाले युवती से था। करीब दस साल पहले वह संपर्क में आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


परिजनों ने युवती की दो बार अलग-अलग शादियां कीं। लेकिन, दोनों बार वह ससुराल से प्रेमी के साथ चली गई। इस बीच लगभग सात वर्ष से प्रेमी युवती को नोएडा में किराये के मकान में रखा था। 2020 में प्रेमी कुवैत चला गया और युवती को नोएडा में ही खर्च के लिए रुपये भेजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को भी कुवैत बुलाने के लिए पासपोर्ट भी बनवा दिया। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी 4 जून को किसी अन्य जगह शादी तय कर दी। प्रेमी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही युवती भटहट पहुंची और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रेमी की शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed