{"_id":"6a8a127b18d30f5a810676f8","slug":"led-by-the-deputy-rmo-teams-conducted-inspections-in-rural-areas-as-well-as-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1427001-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चीनी की कालाबाजारी रोकने को मंडियों में स्टॉक की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चीनी की कालाबाजारी रोकने को मंडियों में स्टॉक की हुई जांच
Sun, 23 Aug 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। चीनी की कालाबाजारी को रोकने के लिए शनिवार को डिप्टी आरएमओ अरविंद कुमार दूबे के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने थोक विक्रेताओं के दुकान और गोदाम पर जांच की। साहबगंज और महेवा मंडी के अलावा टीम ने कौड़ीराम, चौरीचौरा, खजनी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में चीनी के स्टाॅक का मिलान किया। कहीं भी निर्धारित से अधिक चीनी का स्टाॅक नहीं मिला।
महेवा मंडी और साहबगंज मंडी में अधिकारियों ने व्यापारियों के स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, बिल एवं रेट लिस्ट की बारीकी से जांच की। जांच में अधिकांश स्थानों पर स्टॉक और रेट सही पाए गए। व्यापारियों ने अपना स्टॉक सिस्टम के पोर्टल पर भी लोड कर दिया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गोदाम में भी अधिकतम स्टाॅक 90 एमटी मिला। यह जांच आगे भी चलता रहेगा। जांच के दौरान मंडी सचिव दिलीप कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि स्टॉकिस्ट के यहां लगातार जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं भी निर्धारित स्टॉक से ज्यादा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीनी का भरपूर स्टॉक मौजूद है। सिर्फ अफवाहें हैं, इससे लोग दूर रहें।