फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Law students protest in Gorakhpur University for conducting offline class

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षा चलाने के लिए विधि छात्रों ने दिया धरना

Tue, 22 Dec 2020 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Law students protest in Gorakhpur University for conducting offline class
गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षा चलाने के लिए विधि छात्रों ने दिया धरना
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि छात्रों ने सोमवार को धरना दिया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित कराने की मांग की गई। कुलपति कार्यालय के सामने बैठे छात्रों को अधिष्ठाता छात्र संघ (डीएसडब्ल्यू) प्रो. अजय सिंह एवं चीफ प्राक्टर ने आश्वासन दिया। कहा कि कुलपति से वार्ता कर छात्रों की समस्या का समाधान कराएंगे। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के ही कई विभागों में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क खराब होने के चलते विधि छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई संभव नहीं है। विभाग में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक मिश्र, सत्यम यादव, सुधाकर मद्धेशिया, नवनीत उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, विनीत यादव, अनुभव पांडेय, नित्यानंद उपाध्याय, आदित्य तिवारी, सूरज शुक्ला, अनुराग मल्ल, श्रीजेश कुमार, बृजेश प्रजापति, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जय कुमार यादव, आदित्य कुमार, निखिल कुमार, शिवम यादव, देवेश गिरी, रंजीत कुमार आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed