फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Law school will be set up for Kasturba students by Basic Education Department in Gorakhpur

गोरखपुर: कस्तूरबा की बेटियों के लिए लगेगी कानून की पाठशाला, दिया जाएगा खास प्रशिक्षण

Wed, 30 Jun 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Jun 2021 03:40 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने किशोरियों के सशक्तीकरण के लिए शिक्षण के साथ प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। तीन महीने का देंगे प्रशिक्षण।
 

विज्ञापन
Law school will be set up for Kasturba students by Basic Education Department in Gorakhpur
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरियों को अब कानून के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, कम्युनिकेशन स्किल, कॉमन इमोशनल एंड बिहेवियर प्रॉब्लम्स सरीखे जागरूकता के पाठ भी पढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने किशोरियों के सशक्तीकरण के लिए शिक्षण के साथ प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। तीन माह तक प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। उसके बाद शिक्षिकाएं विद्यालय में अध्ययरत 10-14 वर्ष की छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा, समग्र शिक्षा ने राज्य के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण के लिए सक्रिय एवं दक्ष शिक्षिका का चयन करके राज्य परियोजना कार्यालय को सूचित करें। पहले चरण में जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में से 100 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा प्रशिक्षण
प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय की चयनित एक शिक्षिका को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 50- 50 शिक्षिकाओं के दो बैच बनाए जाएंगे। सप्ताह में तीन दिन 3-3 घंटे का प्रशिक्षण सत्र होगा। नामित शिक्षिका को प्रशिक्षण के सभी सत्रों में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। 26 मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण होगा।

 
बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि किशोरियों के समग्र विकास के लिए शिक्षण के साथ प्रशिक्षण प्रशिक्षण की योजना शुरू की गई है। प्रथम चरण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रशिक्षण सत्र संचालित किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed