फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   latest train news update 16 summer special trains extended

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 16 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

Wed, 05 May 2021 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 May 2021 01:14 PM IST
सार

सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
latest train news update 16 summer special trains extended
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेेशल ट्रेनों के संचलन अवधि का विस्तार किया है। इन ट्रेनों की कोच संरचना, मार्ग एवं संचलन समय पूर्ववत रहेगा। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों के बढ़े फेरे
- 09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल का संचलन 08, 10, 11 एवं 13 मई को भी होगा
- 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचलन 10, 12, 13 एवं 15 मई को होगा
- 09073 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल का संचलन 09, 12 एवं 13 मई को भी होगा
- 09074 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल का संचलन 11, 14 एवं 15 मई को भी होगा
- 09087 ऊधना-छपरा सुपरफास्ट स्पेशल का संचलन 14 मई को होगा
- 09088 छपरा-ऊधना सुपरफास्ट स्पेशल का संचलन 16 मई को भी होगा
- 09117 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल का संचलन 07 मई को भी होगी
- 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचलन 10 मई को भी होगा  
- 09175 मुंबई सेण्ट्रल-भागलपुर स्पेशल का संचलन 09 मई को भी होगा
- 09176 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचलन 11 मई को भी होगा
- 09177 मुम्बई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल का संचलन 12 मई को
- 09178 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचलन 15 मई को
- 09453 अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल का संचलन 16 मई को
- 09454 समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल का संचलन 19 मई को  
- 09521 राजकोट-समस्तीपुर विषेष गाड़ी का संचलन 12 मई को
- 09522 समस्तीपुर-राजकोट का संचलन 15 मई को भी होगा

 

हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल सात से

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल 07, 14, 21 एवं 28 मई को हैदराबाद से रात 9.05 बजे चलकर दूसरे दिन नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर तीसरे दिन लखनऊ सिटी, बाराबंकी, गोंडा से होकर गोरखपुर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल 09, 16, 23 एवं 30 मई को गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन हैदराबाद अपराह्न 3.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा पार्सल यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

पांच जोड़ी ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव
रेलवे प्रशासन ने पांच जोड़ी ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव किया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

- 05005/05006 गोरखपुर-देहरादून-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 07 मई से तथा देहरादून से 11 मई से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी. के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
- 05001/05002 मुजफ्फरपुर-देहरादून-मुजफ्फरपुर स्पेशल में मुजफ्फरपुर से 10 मई से तथा देहरादून से 08 मई से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
- 02597/02598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 11 मई से तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(मुंबई) से 12 मई से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 17 तथा एसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
- 02587/02588 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 10 मई से तथा जम्मूतवी से 15 मई से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02, पेंट्रीकार का 01 तथा एसएलआरडी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
- 05097/05098 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर स्पेशल में भागलपुर से 13 मई से तथा जम्मूतवी से 11 मई से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02, पेंट्रीकार का 01 तथा एसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed