{"_id":"5f2d59bcffa72e6c6710bba8","slug":"latest-corona-update-in-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 108 पॉजिटिव, 16 ने जीता कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 108 पॉजिटिव, 16 ने जीता कोरोना से जंग
Fri, 07 Aug 2020 07:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को सर्वाधिक 108 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 16 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के मामले 1129 हो चुके हैं। जिसमें 600 सक्रिय मामले हैं। वहीं स्वस्थ होकर अस्पताल से 519 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 10 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 108 कोरोना पॉजिटिव शुक्रवार को मिले हैं। जिसमें नौतनवां ब्लॉक में 41, घुघली 10, सिसवा 16, परतावल 3, पनियरा 1, निचलौल 10, मिठौरा 2, महराजगंज के 20 पॉजिटिव शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच अन्य भी शामिल हैं। संक्रमितो में 104 लोगों को होम आइशोलेसन में रखा गया है। जबकि अन्य संक्रमितो को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में जांच प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब तक 20036 सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन