{"_id":"60d30e0e8ebc3ecbe45c2cf7","slug":"land-marked-for-mohalla-clinic-in-23-wards-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: 23 वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक के लिए जमीन चिह्नित, जल्द शुरू होगी कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: 23 वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक के लिए जमीन चिह्नित, जल्द शुरू होगी कवायद
Wed, 23 Jun 2021 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:03 PM IST
सार
नगर निगम प्रशासन ने डीएम कार्यालय को भेजी जानकारी, जल्द शुरू होगी कवायद।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर के 23 वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। नगर निगम प्रशासन ने इसकी जानकारी डीएम कार्यालय को भेज दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग क्लीनिक बनाएगा और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
नागरिकों को उनके घर के पास इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने मोहल्ला क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए थे। कहा था कि वार्डों में नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर क्लीनिक खोली जाए। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी फायदा मिलेगा। प्रावधान के तहत दो वार्डों के बीच इस मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
ऐसे में कुल 35 स्थानों पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने की योजना है। इसी क्रम में मेयर सीताराम जायसवाल ने उन पार्षदों से प्रस्ताव मांगे जिनके वार्ड में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र न हों। साथ ही जमीन के संबंध में जानकारी मांगी थी। पार्षदों ने जमीन चिह्नित कर सूची नगर निगम को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां चिह्नित की गई जमीन...
वार्ड नंबर वार्ड स्थान
4 मानबेला झुंगिया गेट शौचालय के पास
6 चरगांवा चरगांवा
11 हुमांयूपुर उत्तरी मूक बधिर विद्यालय के पास
13 शिवपुर सहबाजगंज रामलीला मैदान
18 जंगल तुलसीराम बिछिया जंगल तुलसीराम बिछिया पूर्वी
26 नरसिंहपुर भरपुरवा शौचालय के पास
31 कृष्णानगर कृष्णा नगर धोबी गली
37 शक्तिनगर शक्तिनगर
38 दिलेजाकपुर दिलेजाकपुर
40 दीवान बाजार डीबी इंटर कॉलेज के पीछे
41 कल्याणपुर वीर अब्दुल हमीद पार्क
44 उर्वरक नगर कोइलहवां चौराहा
45 इलाहीबाग इलाहीबाग चौराहा
47 रायगंज खुर्रमपुर शौचालय के पास
48 सूर्यकुंड धाम नगर अनारकली साड़ी सेंटर के पास
49 जाफरा बाजार सब्जी मंडी में
50 विकासनगर विकासनगर
51 इस्माइलपुर सुलभ शौचालय के पास
53 काजीपुर खुर्द जगरनाथपुर
61 अलीनगर कुर्मियाना टोला
67 शेषपुर कौवादह शौचालय के पास
68 पुराना गोरखपुर वजीराबाद, नथमलपुर
70 जंगल नकहा नंबर एक जीडीए की जमीन
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर काम शुरू कराने के लिए कहा जाएगा। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि जमीन चिह्नित की जा चुकी है। जमीन संबंधी आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 मानबेला झुंगिया गेट शौचालय के पास
6 चरगांवा चरगांवा
11 हुमांयूपुर उत्तरी मूक बधिर विद्यालय के पास
13 शिवपुर सहबाजगंज रामलीला मैदान
18 जंगल तुलसीराम बिछिया जंगल तुलसीराम बिछिया पूर्वी
26 नरसिंहपुर भरपुरवा शौचालय के पास
31 कृष्णानगर कृष्णा नगर धोबी गली
37 शक्तिनगर शक्तिनगर
38 दिलेजाकपुर दिलेजाकपुर
40 दीवान बाजार डीबी इंटर कॉलेज के पीछे
41 कल्याणपुर वीर अब्दुल हमीद पार्क
44 उर्वरक नगर कोइलहवां चौराहा
45 इलाहीबाग इलाहीबाग चौराहा
47 रायगंज खुर्रमपुर शौचालय के पास
48 सूर्यकुंड धाम नगर अनारकली साड़ी सेंटर के पास
49 जाफरा बाजार सब्जी मंडी में
50 विकासनगर विकासनगर
51 इस्माइलपुर सुलभ शौचालय के पास
53 काजीपुर खुर्द जगरनाथपुर
61 अलीनगर कुर्मियाना टोला
67 शेषपुर कौवादह शौचालय के पास
68 पुराना गोरखपुर वजीराबाद, नथमलपुर
70 जंगल नकहा नंबर एक जीडीए की जमीन
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर काम शुरू कराने के लिए कहा जाएगा। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि जमीन चिह्नित की जा चुकी है। जमीन संबंधी आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।