{"_id":"61fe64b646a3e9359b545475","slug":"land-houses-in-eight-cities-in-name-of-fateh-bahadur-and-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: फतेहबहादुर व उनकी पत्नी के नाम आठ शहरों में जमीन-मकान, 8.06 करोड़ की चल-अचल संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: फतेहबहादुर व उनकी पत्नी के नाम आठ शहरों में जमीन-मकान, 8.06 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
Sat, 05 Feb 2022 05:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:47 PM IST
सार
पांच साल में फतेहबहादुर की संपत्ति में सिर्फ 75 लाख का इजाफा, उनपर व पत्नी पर एक करोड़ कर्ज।
विज्ञापन
कैंपियरगंज विधायक फतेहबहादुर सिंह और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फतेहबहादुर सिंह करोड़पति हैं। उनके व उनकी पत्नी के नाम गोरखपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, नैनीताल, देहरादून, गाजियाबाद और नोएडा में जमीन-मकान है। हालांकि, 2017 की तुलना में पांच साल के भीतर फतेहबहादुर की संपत्ति में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव तक उनके व उनकी पत्नी के पास करीब 7.81 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जो अब बढ़कर 8.06 करोड़ रुपये हो गई है। यानी कुल 75 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
नामांकन के साथ भाजपा प्रत्याशी ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसके अनुसार उनके पास कुल 2.74 करोड़ जबकि, उनकी पत्नी के पास 1.29 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके नाम 3.58 करोड़ और उनकी पत्नी के नाम 1.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनपर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।
विज्ञापन
फतेहबहादुर व उनकी पत्नी साधना सिंह के पास 50-50 लाख रुपये नकदी है। उनके नाम से विभिन्न बैंक में 1.50 करोड़ व उनकी पत्नी के नाम से 20 लाख रुपये हैं। प्रत्याशी के पास 55 लाखा कीमत की गाड़ियां हैं। उनके पास एक लाख व उनकी पत्नी के पास 24.90 लाख रुपये के आभूषण हैं।
विज्ञापन
इसी तरह उनके पास 26 लाख रुपये कीमत के असलहे हैं। उन्होंने शपथ पत्र में गाड़ी या असलहे का कोई प्रकार नहीं दर्ज किया है। फतेहबहादुर के पास पुस्तैनी व खुद की गाजियाबाद के कौशांबी योजना, गोरखपुर के साहबगंज, गौतम विहार, सिविल लाइन, गोलघर, गीडा, पीपीगंज, कानपुर के ट्रांसपोर्टनगर, लखनऊ के वृंदावन योजना, गोमतीनगर, विक्रमादित्य मार्ग, तिलक मार्ग, विशाल खंड, वाराणसी के पिचास मोचन, नैनीताल में खेती, व्यावसायिक व आवासीय भूमि-मकान हैं।
वहीं, उनकी पत्नी के पास गोरखपुर के गौतम विहार, सिविल लाइन, गीडा, लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग, देहरादून के कनावली रोड, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिगमा में खेती, व्यावसायिक व आवासीय भूमि-मकान है। फतेहबहादुर पर 69.23 लाख व उनकी पत्नी पर 34 लाख रुपये का कर्ज भी है। 54 वर्षीय फतेहबहादुर ने वर्ष 2017-19 में सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय प्रयागराज से एमबीए की डिग्री हासिल कर रखी है।