फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   land case in arrest

Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश का साथी दीनानाथ भी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Sun, 27 Aug 2023 07:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
land case in arrest
एम्स थाने में कमलेश का साथी दीनानाथ
गोरखपुर की एम्स पुलिस ने भू-माफिया व जालसाज कमलेश यादव के साथी दीनानाथ को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी दीनानाथ कमलेश के लिए शुरू से ही काम करता था। वह उसके बराबर का हिस्सेदार था और जालसाजी की कमाई से ही वह ऑटो एजेंसी व गेस्ट हाउस का मालिक भी बन चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीनानाथ कुसम्ही बाजार का रहने वाला है। दीनानाथ ने कमलेश और मनोज के साथ मिलकर एक शख्स को कूटरचित दस्तावेज पर जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में जालसाजी करने का केस दर्ज कर लिया था। आरोपी कमलेश और मनोज को पुलिस ने जेल भेजा था और आरोपी दीनानाथ फरार चल रहा था।
विज्ञापन


जमीन के नाम पर रुपये हड़पने वाला गिरफ्तार
चौरीचौरा पुलिस ने जालसाजी से जमीन बैनामा कराने व रुपये हड़पने के आरोपी विशंभर यादव निवासी विशुनपुर खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विशंभर यादव लोगों के जमीन को चिह्नित करके उनके जमीनों को दिखावा करके ज्यादा कीमत लगाकर खरीदने का दावा करता था। फिर उन्हें फर्जी चेक देकर सारे रुपये हड़प लेता था। इस पर चार जालसाजी का केस दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही जमीन का दो बार कर दिया बैनामा, गिरफ्तार
गोला। पुलिस ने उरुवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी संगम यादव को गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक ही जमीन को जालसाजी कर दोबारा बैनामा करने का आरोप है।


थानेदार धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि उरुवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी संगम यादव ने वर्ष 2022 में भवानीपुर स्थित अपनी सवा पांच डिस्मिल जमीन कुरावल गांव निवासी हरिवंश यादव को बेच दिया था। उसके बाद जालसाजी कर जमीन अपने नाम करा लिया और साल भर बाद उसी जमीन को अपने गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया। इसके बाद हरिवंश यादव ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed