{"_id":"5ffc0a2b8ebc3e30d1035a47","slug":"lal-bahadur-shastri-agriculture-started-in-ne-railway-gorakhpur-after-war-with-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM लाल बहादुर शास्त्री की अपील पर शुरू हुई थी खेती, गोरखपुर में उगाया गया था ये खास चीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM लाल बहादुर शास्त्री की अपील पर शुरू हुई थी खेती, गोरखपुर में उगाया गया था ये खास चीज
Mon, 11 Jan 2021 01:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में ट्रेन से नीचे उतरते पीएम लाल बहादुर शास्त्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को आज पूरा देश याद कर रहा है। लाल बहादुर शास्त्री का आज ही के दिन 1966 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में निधन हो गया था। शास्त्री ने 'जय जवान जय किसान' का नारा देने से लेकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उनके ही नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1965 की जंग में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान से युद्ध के बाद 1965 के अंत मे जब तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था तो उनकी अपील पर पूर्वोत्तर रेलवे में भी खेती शुरू की गई थी। हालांकि यह खेती रेलवे अफसरों के बंगले और खाली जमीन पर हुई थी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक 25 नवंबर 1965 तक हर जगह खेती शुरू कर दी गई थी। 31 जनवरी 1966 को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने गोरखपुर का विजिट किया और गेहूं, आलू व सब्जियों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। गोरखपुर एरिया से ही गेहूं के 800 टीले (मन) और आलू के 1000 टीले उत्पादन किया गया था। इस प्रयास को पूरे देश में सराहा गया था।
विज्ञापन
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।