फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakshmi Cambridge and GBCA in the next round

लक्ष्मी कैंब्रिज और जीबीसीए अगले दौर में

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Cambridge and GBCA in the next round
लक्ष्मी कैंब्रिज और जीबीसीए अगले दौर में
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला एवं एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन सोमवार को लक्ष्मी कैंब्रिज और गौतम बुद्घ क्रिकेट एकेडमी (जीबीसीए) प्रतिद्वंदियों को हराकर अगले दौर में पहुंच गई, जबकि नॉकआउट प्रतियोगिता में मंगलवार को भी दो टीमों के बीच मैच होंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
पहले मैच में लक्ष्मी कैंब्रिज ने एकतरफा मैच में जेबी वारियर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सुबह 8 बजे शुरू हुए मैच में जेबी वारियर्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने वाली लक्ष्मी कैंब्रिज ने 112 रन बनाए। आलोक ने सर्वाधिक 33 रन, शक्ति ने 22 एवं प्रभाकर ने 13 रन बनाए, जबकि जेबी वारियर्स के छट्टू व बिट्टू ने दो-दो एवं रामायन और गुल्लू ने एक-एक विकेट लिया। मैच में सत्यम दो रन बनाकर रन आउट हो गए। जवाबी पारी में 20 ओवर के मैच में 13 वे ओवर में ही जेबी वारियर्स की टीम 56 रन बनाकर ढेर हो गई। अलीम ने 16, फिरोज व इमरान ने 7-7 रन, गुल्लू ने 5 रन बनाए। लक्ष्मी कैंब्रिज के अजहरूद्दीन और आलोक यादव ने 3-3 विकेट, शाहिद ने दो विकेट झटके। अजहरूद्दीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीबीसीए ने सिद्धार्थ स्पोर्टिंग क्लब को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सिद्धार्थ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 18 ओवर में 93 रन बनाकर आल आउट हो गई। धीरज ने 17, शरीक ने 16, काजू ने 14 रन, नदीम ने 8 व इमरान ने 7 रन बनाए। जीबीसीए के मानस, अशोक, ऋद्घि और कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी में क्रीज पर गई जीबीसीए की टीम ने 18 वें ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। मानस सिंह ने 23, आदर्श ने 21, प्रिंस ने 20 व संदीप ने 11 रन बनाए,जबकि धीरज ने दो और शरीक ने एक विकेट हासिल किया। मानस सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष टीम में बेटी ने दिखाया कमाल
जीबीसीए की टीम में उभरती हुई क्रिकेटर ऋद्घि सिंह भी शामिल थीं। वह पुरुष टीम में इकलौती महिला वर्ग की खिलाड़ी हैं। उनका मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। ऋद्घि ने तीन ओवर में मात्र पांच रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि बैटिंग में उसका नंबर आने से पहले ही टीम ने मैच जीत लिया।
आज के मैच
सुबह 8 बजे- स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम गंगा नेशनल पब्किल स्कूल
दोपहर एक बजे-जीवन ज्योति हॉस्पिटल बनाम लिजेंट्स
अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दूसरे मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। डीएम ने कहा कि खेल में खेल भावना का होना आवश्यक है। जीत से खुशी और हार से सीख मिलती है। उन्होंने अमर उजाला के सामाजिक सरोकार के कार्यों की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुबह के मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। जीत के बाद अपनी टीम का प्रदर्शन सुधारने की कोशिश करें और हार को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. एके चौधरी, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय एवं बसपा नेता राधेश्याम पांडेय ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मैच में सीओ प्रदीप यादव व अखिलेश वर्मा, कोतवाल तहसीलदार सिंह, शशांक कुमार सिंह व चंदन कुमार मौजूद थे।
मैन ऑफ द मैच को मिली ट्राफी
शहर के वरिष्ठ आर्थों सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी ने मानस सिंह को मैन ऑफ द मैच ट्राफी दी, जबकि पहले मैच में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, शिक्षक दीपेंद्र पांडेय अंकुर एवं अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति ने मैन ऑफ द मैच अजहरुद्दीन को ट्राफी दी। कपड़ा व्यवसायी मुकेश यादव के टॉस उछालने के बाद मैच की शुरूआत हुई। सिद्धार्थ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक मणि त्रिपाठी ने कमेंट्री की। शैलेंद्र गौतम एवं शाहिल अंसारी ने अंपायर एवं आयुष श्रीवास्तव एवं आदित्य जायसवाल ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन समिति के सदस्य क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरुण प्रजापति, सचिव कैलाश मणि त्रिपाठी, फुटबाल क्लब के अध्यक्ष अरूण पाठक, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, मनीष यादव, सुनील त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, व्यापारी बृजेश तिवारी एवं ग्राम प्रधान अनिल अग्रहरि, सुजीत जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, अवधेश यादव, विनय कुमार, पवन कुमार, नसीम अहमद, शशांक पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, अर्शद व बालकेशव, संतोष कुमार सिंह, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी, शिक्षक नियाज कपिलवस्तुवी एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed