फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakhs stolen in three houses in single night Gorakhpur

कोहरा छाते ही बढ़ गया चोरों का आतंक: एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Dec 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 04:57 PM IST
सार

गुलरिहा इलाके के मोगलहा उर्फ सलेमपुर सेंटपाल गली में मेडिकल कॉलेज से रिटायर जयनारायण वैश्य का मकान है। कुछ दिन पहले वह सपरिवार अपने पुत्री के वहां बनारस गए थे। मंगलवार को बनारस से जब गोरखपुर घर पहुंचे तो गेट खोलकर घर के अंदर गए तो कमरे का दृश्य देखकर आश्चर्य चकित हो गए।

विज्ञापन
Lakhs stolen in three houses in single night Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर में कोहरे की रात आते ही जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार की रात तीन घरों से चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। गुलरिहा इलाके में रिटायर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी के घर में चोरी हुई है तो पिपराइच इलाके के दो गांवों में पूर्व प्रधान समेत दो घर में चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज संवाददाता के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के मोगलहा उर्फ सलेमपुर सेंटपाल गली में मेडिकल कॉलेज से रिटायर जयनारायण वैश्य का मकान है। कुछ दिन पहले वह सपरिवार अपने पुत्री के वहां बनारस गए थे। मंगलवार को बनारस से जब गोरखपुर घर पहुंचे तो गेट खोलकर घर के अंदर गए तो कमरे का दृश्य देखकर आश्चर्य चकित हो गए।
विज्ञापन


कमरे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखा 50 हजार नकद, हीरे और सोने के गहने गायब थे। चोरी की अनुमानित लागत नकदी समेत छह लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी गुलरिहा चंद्रहास मिश्रा ने बताया केस दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच संवाददाता के मुताबिक, इलाके के ग्राम पोखरभिंडा उर्फ चकदहां गांव में पूर्व प्रधान अमरजीत यादव व बड़ेगांव में राममिलन यादव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सामान लेकर फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार, चकदहा के पूर्व प्रधान अमरजीत यादव किसी काम से निकले थे  और पत्नी सरिता देवी मायके गई थी। बंद घर देख चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी किए। जाते समय बाइक का पेट्रोल भी निकाल लिया।


ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेट्रोल के बोतल चला कर भाग निकले। घर से दस हजार नकदी समेत सोने चांदी के गहने और सामान की चोरी हुई है। इसी तरह बड़ेगांव में राममिलन यादव जो हैदराबाद में काम करते हैं। बंद मकान व कमरे का ताला तोड़कर मंगलसूत्र नथिया दो सेट, सात अदद पायल आदि जेवर कपड़ा सामान चोर उठा ले गये।रिश्तेदार शिवबालक ने थाने में तहरीर दी है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed