{"_id":"5f7ff3fb8ebc3ea3725211b0","slug":"lady-teacher-filed-police-case-against-four-including-doctor-husband-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शिक्षिका ने डॉक्टर पति समेत चार पर दर्ज कराया केस, लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शिक्षिका ने डॉक्टर पति समेत चार पर दर्ज कराया केस, लगाया ये आरोप
Fri, 09 Oct 2020 10:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज में तैनात डॉक्टर पति अंकुर सिंह, ससुर, सास और ननद के खिलाफ शिक्षिका पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धारा में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता स्नेहलता सिंह ने कैंट पुलिस को तहरीर दी है। इसमें लिखा है कि फरवरी 2012 में उनकी शादी कैंट थाना के पीछे रहने वाले डॉक्टर अंकुर सिंह से हुई थी। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैंपियरगंज में तैनात हैं। अक्टूबर 2013 में बेटा हुआ, जो ननिहाल में रहकर पढ़ रहा है। शादी के बाद से ही परिवार के लोगों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहा।
विज्ञापन
स्नेहलता का आरोप है कि उनके ससुर भूमि संरक्षण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। थाने के पीछे उनका बहुमंजिला मकान है। पति के साथ ही ससुर, सास व जेठानी प्रताड़ित करने के साथ ही घर छोड़ने का दबाव बनाते हैं। प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन