{"_id":"5f36ebe88ebc3eabec6b1f52","slug":"labour-registration-gorakhpur-city-news-gkp361829540","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर होगा श्रमिकों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर होगा श्रमिकों का पंजीकरण
विज्ञापन
डोर-टू-डोर होगा श्रमिकों का पंजीकरण
गोरखपुर। ‘मिशन मोड प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत श्रमिकों के डोर-टू-डोर पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराए जाएंगे। जिससे सभी श्रमिकों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।
उप श्रम आयुक्त एके सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर निर्माण कार्य स्थलों पर जहां भवन निर्माण श्रमिक निवास करते हैं ऐसे स्थलों पर कैंप लगाया जाएगा। कैंप में सारी कार्यवाही ऑनलाइन की जाएगी। कहा कि कोई भी अपंजीकृत श्रमिक सीधे विभाग या कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य स्थल पर नियोजित किया जाता है। ऐसी दशा में कार्यस्थल के वरिष्ठ नियंत्रक अधिकारी श्रमिकों के बोर्ड पोर्टल पर तत्काल पंजीयन कराएंगे। बताया कि जिला प्रशासन, नगरीय निकायों और पंचायत की मशीनरी के प्रयोग से डोर-टू-डोर सर्वेक्षण, पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।
पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एक फोटो की आवश्यकता होगी। संबंधित पंजीकृत अधिक अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों की जांच टेलीफोन और वीडियो कॉल के माध्यम से की जाएगी। जिससे कि शत-प्रतिशत श्रमिकों का पंजीयन कराया जा सके। कहा कि श्रमिक स्वयं सीएससी या ई-डिस्टिक के माध्यम से पंजीयन एवं पंजीकृत श्रमिक अपना नवीनीकरण करा सकते हैं।