फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Laborer sleeping on rooftop dies under suspicious circumstances

Deoria News: छत पर सो रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer sleeping on rooftop dies under suspicious circumstances
देसही देवरिया।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर गौनरिया गांव में छत पर सो रहे एक व्यक्ति की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। सोमवार सुबह घर के लोगों इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर गौनरिया गांव के रहने वाले छांगुर राजभर (45) मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। रविवार रात वह भोजन कर अपने मकान की छत पर सो गए। सोमवार सुबह देर तक नीचे नहीं आने पर घर के लोग उन्हें जगाने छत पर पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घर के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, छांगुर रविवार को कहीं गए थे। देर रात वापस घर लौटे और छत पर जाकर सो गए। सुबह देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। चार भाइयों में सबसे बड़े छांगुर की पांच बेटियां ही हैं। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले छांगुर का गांव के एक शख्स से विवाद हुआ था। उसमें उनकी पिटाई कर दी गई थी। तब से वह कुछ उलझन में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed