{"_id":"669db50d8879504cb802dd99","slug":"laborer-murdered-by-beheading-dead-body-found-on-the-side-of-the-highway-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-628381-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिर कूच कर मजदूर की हत्या, हाईवे के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिर कूच कर मजदूर की हत्या, हाईवे के किनारे मिला शव
Mon, 22 Jul 2024 06:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। कुसम्ही जंगल में वनसप्ती माता मंदिर के पास रविवार सुबह सड़क के किनारे मजदूर का शव मिला। सिर पर चोट के निशान थे और कुछ दूरी पर खून लगा पटरा भी मिला। परिवार के लोगों ने झंगहा क्षेत्र में रहने वाले दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। खोराबार पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लिया है।
चौरीचौरा के आमकाेल गांव के रहने वाले रामबदन मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाते थे। शनिवार की सुबह आठ बजे घर से साइकिल लेकर मजदूरी करने शहर की तरफ निकले। देर रात तक न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह कुसम्ही जंगल में वनसप्ती माता मंदिर के सामने सड़क पर खून से लथपथ 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। कुछ दूरी पर खून से लगा पटरा व साइकिल मिली।
जेब में मिले कागजात से पहचान कर खोराबार पुलिस ने इसकी सूचना रामबदन के परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंची बेटी प्रिया ने पुलिस को बताया कि बड़ी बहन पूनम की शादी झंगहा के ब्रह्मपुर में रहने वाले राजन से हुई थी। आरोप है कि बीते 27 मार्च को राजन व उसके परिजनों ने बहन को जलाकर मार डाला। इस मामले में झंगहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। कई आरोपी अभी बाहर हैं।
विज्ञापन
बताया कि केस दर्ज होने के बाद राजन व उसके परिवार के लोग पिता पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि बात न मानने पर इन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
-- --
हत्या से खुली पुलिस गश्त की पोल
सड़क के किनारे हत्या की वारदात ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। घटना स्थल से महज दो किमी दूरी पर रामनगर करजहा पुलिस चौकी है। करीब उतनी ही दूरी पर खोराबार थाना और तीन-चार किमी दूरी पर बेलवार पुलिस चौकी है। फिर भी घटना को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो गए। मजदूर की हत्या ने खोराबार पुलिस के रात्रि गश्त की सच्चाई की पोल खोल दी है। घटना स्थल पर आम लोगों में चर्चा रही कि अगर पुलिस गश्त कर रही होती तो शायद यह घटना नहीं हुई होती।
-- -
बड़ी बहन की हत्या के आरोप में जेल में है जीजा
परिवार के लोगों के मुताबिक, रामबदन काे कोई बेटा नहीं है। उनकी चार बेटियां थीं। अभी परिवार में तीन बेटियां हैं। रेखा (26) की शादी हो चुकी है। जबकि, प्रिया (17), करिश्मा (18) की शादी अभी नहीं हुई है। रामबदन की पत्नी की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी पूनम की शादी ब्रह्मपुर की मलिन बस्ती निवासी लोहा के बेटे राजन से हुई थी। ससुराल वालों ने कुछ साल पहले हत्या कर दी। इस मामले में पिता रामबदन ने पूनम के पति समेत परिवार वालों पर केस भी दर्ज कराया। जिसके बाद राजन और उसका भाई तुलसी जेल चले गए। जबकि, परिवार के बाकी लोग अभी बाहर हैं।
-- --
केस वापस लेने का बना रहा था दबाव
मृतक की बेटी प्रिया का आरोप है कि जीजा और उसके भाई के जेल जाने के बाद वे लोग लगातार परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। क्योंकि, अब उन्हें सजा होने वाली है। आरोप है कि जब पिता ने ऐसा नहीं किया तो जीजा राजन और उसके परिवार वालों ने मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।